आगरा में कोरोना के प्रकोप पर प्रियंका गांधी ने जताई चिंता, ट्वीट कर सरकार को दी सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरा ध्यान सही सूचना और उचित उपचार पर केंद्रित होना चाहिए।
पार्टी महासचिव का यह बयान आगरा के महापौर नवीन जैन द्वारा उमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र के संदर्भ में है। जैन ने आदित्यनाथ से आगरा को बचाने की गुहार लगाई है।
आगरा शहर में हालात खराब हैं और रोज नए मरीज निकल रहे हैं। आगरा के मेयर का कहना है कि अगर सही प्रबंध नहीं हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा।
विज्ञापन विज्ञापन
कल भी मैंने इसी चीज को उठाया था। पारदर्शिता बहुत जरूरी है। टेस्टिंग पर ध्यान देना जरूरी है। कोरोना को रोकना है तो फोकस सही जानकारी.. 1/2 pic.twitter.com/g60i7F8m2v— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 26, 2020
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया कि आगरा शहर में स्थिति बेहद खराब है और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। आगरा के महापौर का कहना है कि अगर सही प्रबंध नहीं किए गए तो स्थिति हाथ से निकल सकती है।
प्रियंका ने लिखा कि कल मैंने भी यही मुद्दा उठाया था। पारदर्शिता बेहद जरूरी है। जांच पर ध्यान देना जरूरी है। अगर कोरोना वायरस को रोकना है तो पूरा ध्यान सही सूचना और उचित उपचार पर केंद्रित होना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को आगरा के महापौर की बातों को सही तरीके से लेना चाहिए और लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाने की तत्काल कोशिश करनी चाहिए।
मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में संक्रमण से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को 177 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण के मामले बढ़ कर 1,793 हो गए हैं।