फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi Vadra tested covid positive with mild symptom after Sonia Gandhi Self inform in tweet

कोविड की चपेट में गांधी परिवार: सोनिया के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा हुईं कोविड पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 03 Jun 2022 10:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Jun 2022 10:46 AM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी गुरुवार को कोविड संक्रमित पाई गई थीं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra tested covid positive with mild symptom after Sonia Gandhi Self inform in tweet
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड संक्रमित पाई गई हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


प्रियंका ने बताया कि उन्हें हल्के लक्षण हैं और वह सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं, जिसके तहत उन्होंने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। उन्होंने हाल के दिनों में खुद के संपर्क में आने वाले लोगों से भी जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


गुरुवार को सोनिया गांधी भी हो गईं थी संक्रमित
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, उन्हें हल्का बुखार है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। हालांकि वह 8 जून को नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों की जांच के सिलसिले में ईडी के समक्ष पेश होंगी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कुछ अन्य नेता भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहीं थीं। इनमें से कुछ कोरोना संक्रमित पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सुरजेवाला ने कहा, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा, जैसा कि हमने पहले सूचित किया था, कांग्रेस अध्यक्ष आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी। सोनिया के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से दिल्ली वापस लौट आई हैं। लखनऊ में दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन  शिविर में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका लखनऊ में थीं।


ईडी ने बुधवार को समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को समन जारी किया।

पीएम मोदी ने की सोनिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed