फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi to campaign for Congress in Delhi Assembly elections from tomorrow

प्रियंका गांधी कल से उतरेंगी चुनाव मैदान में, सीलमपुर, चांदनी चौक में जनसभाओं को करेंगी संबोधित

Tue, 04 Feb 2020 06:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Feb 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi to campaign for Congress in Delhi Assembly elections from tomorrow
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार को धार देने के लिए प्रियंका गांधी बुधवार से चुनाव मैदान में उतरेंगी। वह सीलमपुर और चांदनी चौक में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। ताकि दोनों सीटों के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक समर्थन मिल सके। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं होने की वजह से चुनाव की कमान अब प्रियंका गांधी संभालेंगी। अब तक राहुल गांधी का भी कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र जारी होने और स्टार प्रचारकों के मैदान में उतरने से प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ने लगा है। अब तक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर और नगमा के अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित पार्टी के अन्य राज्यों के भी नेता भी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। एक स्टार प्रचारक औसतन तीन से चार विधानसभा सीटों में जनसभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी घोषणा पत्र पर कम सीएए के मुद्दे को अधिक तरजीह दे रहे हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साध रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed