{"_id":"5e3b85708ebc3ee5b571966b","slug":"priyanka-gandhi-stuck-in-jam-said-reaches-ten-minutes-by-metro","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: शीला दीक्षित की मेट्रो से आती तो 10 मिनट में आपके सामने होती : प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: शीला दीक्षित की मेट्रो से आती तो 10 मिनट में आपके सामने होती : प्रियंका गांधी
Thu, 06 Feb 2020 09:28 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव 2020: priyanka gandhi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से लेट हुई, इसके लिए माफी। अगर शीला दीक्षित की मेट्रो से पहुंचती तो 10 मिनट में आपके सामने होती। दिल्ली देश का दिल है। यहां देश के सभी राज्यों से लोग आते हैं, लेकिन यहां न सड़क ठीक है, न फ्लाईओवर और न ही पानी। केंद्र और दिल्ली सरकार ने पांच वर्षों में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसे याद किया जा सके।
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
प्रियंका ने कहा कि शीला के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं दिल्लीवासी। इसलिए वोट समझदारी से करें और कांग्रेस को ही समर्थन दें जो दिल्ली की बेहतरी के लिए आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। झूठे वादे करने वालों से बचें। हौजकाजी में आसपास के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने ये बातें कहीं।
Priyanka Gandhi
- फोटो : ANI
उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा रोकने के लिए हिंसा का प्रयोग किया जा रहा है। बढ़ते सियासी पारे के बीच प्रियंका गांधी ने अजान सुनते ही अपना संबोधन रोक दिया। फिर थोड़ी देर बाद दोबारा उन्होंने क्षेत्रवासियों में कौमी एकता की एक खूबसूरत मिसाल पेश की। उन्होंने मौजूदा सरकार को देश में अशांति और हिंसा के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि अब तो नारे भी बदल गए हैं। युवा हूं, एक सपना है। आराम, हराम है लेकिन अब तो नारे बदल गए हैं, जिससे हिंसा और नफरत फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi at Ramleela maidan
- फोटो : Social Media
दिल्ली सरकार ने शीला मॉडल की मॉडलिंग की
प्रियंका ने शीला दीक्षित के विकास के मॉडल को याद दिलाते हुए कहा कि सरकारों ने मॉडलिंग कर दी। इस मौके पर रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर साल 36 तो आप ने सालाना 6 स्कूल बनवाए, कांग्रेस ने 21 अस्पताल बनाएं, आप ने कुछ नहीं बनवाया। 22 हजार बेड कांग्रेस ने जबकि आप ने 3000, मेडिकल डिस्पेंसरी का नाम बदल दिया, वहां सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
प्रियंका ने शीला दीक्षित के विकास के मॉडल को याद दिलाते हुए कहा कि सरकारों ने मॉडलिंग कर दी। इस मौके पर रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर साल 36 तो आप ने सालाना 6 स्कूल बनवाए, कांग्रेस ने 21 अस्पताल बनाएं, आप ने कुछ नहीं बनवाया। 22 हजार बेड कांग्रेस ने जबकि आप ने 3000, मेडिकल डिस्पेंसरी का नाम बदल दिया, वहां सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस ने 5000 किलोमीटर से अधिक दायरे में सड़कें बनवाईं, आप ने सड़क नहीं बनवाई। मेट्रो कांग्रेस ने बनवाई। अनधिकृत कॉलोनियों के लिए कार्य भी कांग्रेस कार्यकाल में ही किए गए। प्रियंका गांधी बल्लीमारान में हारुण यूसुफ, चांदनी चौक से अलका लांबा तो मटिया महल से प्रत्याशी मिर्जा जावेद के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचीं थी।