फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka gandhi son Raihan vadra will get engaged to Aviva Beg today

Raihan Vadra's Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे आज करेंगे सगाई, सात साल से रिश्ते में हैं रेहान और अवीवा बेग

Wed, 31 Dec 2025 07:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Dec 2025 07:28 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा आज अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई करेंगे। राजस्थान में यह समारोह होगा। रेहान वाड्रा और अवीवा बेग सात साल से रिश्ते में हैं। 

विज्ञापन
Priyanka gandhi son Raihan vadra will get engaged to Aviva Beg today
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गांधी परिवार में बहुत जल्द शहनाइयां बजेंगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा बुधवार की शाम अपनी महिला मित्र अवीवा बेग से सगाई करेंगे। राजस्थान में सगाई होने की चर्चा है। 
विज्ञापन


रेहान ने दोनों परिवारों की सहमति के बाद अवीवा के साथ अपने सात साल के संबंध को शादी के बंधन में बांधने का निर्णय लिया है। अभी बेग परिवार दिल्ली में रहता है। अवीवा बेग प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। उनका सामाजिक कार्यों की ओर रुझान है। 
विज्ञापन


वहीं, रेहान अच्छे फोटोग्राफर हैं। रेहान ने अपनी मां से प्रेरित होकर फोटोग्राफी को अपना कॅरिअर बनाया। उनका झुकाव बचपन से यात्रा और प्रकृति की फोटोग्राफी की ओर रहा है। वह अक्सर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेहान ने अपनी पहली एकल प्रदर्शनी बीकानेर हाउस में लगाई थी। इसके अलावा कोलकाता में भी उनकी प्रदर्शनी भारत की कहानी प्रदर्शित हो चुकी है। दिसंबर 2022 में उन्होंने इस प्रदर्शनी को आयोजित किया था। रेहान ने दिल्ली, देहरादून और लंदन की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद वह विजुअल आर्टिस्ट के रूप में अपना कॅरिअर आगे बढ़ा रहे हैं। 


 

राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं अवीवा
अवीवा राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। मॉडर्न स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री ली है। अभी वह फोटोग्राफी के जरिये देश की अनकही कहानियों को कैमरे में कैद करती हैं। 
 

वह एक कंपनी भी चलाती हैं, जिसका काम भारत की एजेंसियों, ब्रांड और लोगों के लिए काम करना है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी जीवन के संघर्ष और सामाजिक झंझावातों को रचनात्मकता के साथ पेश करती है। उन्होंने पिछले 5 साल में कई प्रदर्शनियां भी लगाई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed