फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi attacked on Yogi government about animal husbandry department scam

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, पूछा-क्या मुख्यमंत्री को पशुपालन विभाग में हुए घोटाले के बारे में कुछ पता है

Tue, 16 Jun 2020 05:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi attacked on Yogi government about animal husbandry department scam
प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षा विभाग के बाद पशुपालन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले ने राज्य सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री को इसके बारे में कुछ पता है। 
विज्ञापन


प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, यूपी की भाजपा सरकार में प्रदेश का सबसे बड़ा दफ्तर सचिवालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पशुपालन विभाग के घोटाले ने सरकार के भ्रष्ट तंत्र की कलई खोल दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यपालिका के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। क्या मंत्रियों व मुख्यमंत्री को इसकी भनक है। यदि नहीं तो यह चौंकाने वाला है। 

दरअसल रविवार को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने टेंडर रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों पर एक व्यक्ति से 9.72 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed