फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priya james wrote a blog on aap tussle

इस वॉलन्टियर का दुख जान लालू-मुलायम भी होंगे शर्मिंदा

Thu, 09 Apr 2015 06:09 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
Priya james wrote a blog on aap tussle

प्रिया जेम्स अमेरिका में रहती हैं और भारत में होने वाली एक घटना से इतना दुखी हैं कि अपना ब्लॉग लिख कर चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन


असल में प्रिया आम आदमी पार्टी की अमेरिका में रहने वाली कार्यकर्ता हैं जो कुछ दिनों पहले तक इस पार्टी की प्रशंसक थीं लेकिन पिछले दिनों पार्टी में होने वाली दो-फाड़ ने उन्हें इतना परेशान कर दिया कि वह अपना दुख रोक न सकीं।

कल तक आप की शुभिंचतक रहीं प्रिया ने अपने ब्लॉग में पार्टी की तुलना टाइटेनिक जहाज से की जो जल्द ही डूबने वाली है। इतना ही नहीं प्रिया ने आप को लालू यादव की आरजेडी और मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी की तरह का राजनीतिक दल तक कह दिया है।
विज्ञापन


प्रिया ने लिखा कि आम आदमी पार्टी में चल रहे घमासान ने उन्हें टाइटेनिक फिल्म की याद दिला दी जो एक बर्फ के पहाड़ से टकरा कर असमय ही समाप्त हो जाता है।

अब तक क्यों नहीं दिए गए सबूत

Priya james wrote a blog on aap tussle

पार्टी की तुलना टाइटेनिक से करते हुए प्रिया ने लिखा है कि डूबते हुए जहाज में कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम के चालकों को यह कह कर बाहर ‌कर दिया कि उनकी वजह से जहाज डूब रहा है और जहाज पर कब्जा कर लिया है।

आम आदमी पार्टी में भी बिल्कुल वैसा ही हो रहा है। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे नेताओं को पार्टी से बाहर कर कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर के इसे समाजवादी पार्टी और आरजेडी की तरह का एक दल बना दिया है।

प्रिया ने इस पूरे प्रकरण पर आक्षेप लगाते हुए कहा ‌है ‌कि यह सब आप के सिद्घांतों के खिलाफ है जिसके चलते इस पार्टी के कार्यकर्ता इसे एक अलग पार्टी मानते थे।

प्रिया ने अरविंद केजरीवाल और आशुतोष को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिस तरह से योगेंद्र और प्रशांत को निकाला गया उसके बाद कार्यकार्ताओं ने उनसे सबूत मांगा लेकिन अब तक कोई सबूत नहीं दिया गया।

समझ में नहीं आ रहा हंसूं या रो दूं

Priya james wrote a blog on aap tussle

उन्होंने आशुतोष के इस आरोप पर भी प्रहार किया जिसमें योगेंद्र यादव को खबरें प्लांट कराने का दोषी बताया गया है। प्रिया ने योगेंद्र की तारीफ करते हुए लिखा कि आप में आने से पहले ही वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया के जाने पहचाने चेहरा रह चुके हैं ऐसे में वह ऐसा क्यों करेंगे समझना मुश्किल है।

प्रिया ने तो यह तक लिखा है कि इन दोनों नेताओं को निकालने की जो वजहें बताई जा रही हैं समझ में नहीं आ रहा है कि उस पर हंसूं या रो दूं।

प्रिया ने यह भी लिखा है कि अगर प्रशांत और योगेंद्र दिल्ली चुनाव के दौरान पार्टी को हराने का काम कर रहे होते तो कभी भी आप को इतना प्रचंड बुहमत नहीं मिलता।

विज्ञापन

जनता परिवार से लें सबक

Priya james wrote a blog on aap tussle

अगर योगेंद्र और प्रशांत ने भाजपा की मदद की होती तो जरूर ही दिल्ली में भाजपा की सरकार होती। प्रिया ने लिखा कि आप के शीर्ष नेतृत्व के इन आरोपों से वही बिलकुल भी सहमत नहीं हैं।

प्रिया ने योगेंद्र और प्रशांत के समर्थम में लिखा कि यह ऐसे लोग हैं जिनका 30 साल से ज्यादा का लंबा सार्वजनिक जीवन है ‌जबकि कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया लेकिन वो मौका परस्त लोग हैं जो पार्टी में काबिज हो गए हैं।

प्रिया ने अपने ब्लॉग में जनता परिवार में चल रही गतिविधियों पर भी कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी को उससे सबक लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed