फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private Eco-taxis operating without permits; ferrying passengers in blatant disregard of rules.

Delhi NCR News: बिना परमिट दौड़ रहीं निजी ईको टैक्सियां, नियमों को ताक पर रखकर ढो रहे सवारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राजस्व को हो रहा भारी नुकसान
विज्ञापन

मोहम्मद अम्मार

पलवल। शहर में निजी ईको वाहनों के जरिये अवैध रूप से सवारी ढोने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। बिना वैध टैक्सी परमिट और कामर्शियल लाइसेंस के दर्जनों वाहन शहर और आसपास के विभिन्न रूटों पर संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है। शहर के बस अड्डा चौक पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ये निजी वाहन खुलेआम सवारियां भरते हैं। वाहन चालक क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सफर कराते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण कई हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है। परिवहन नियमों के अनुसार व्यावसायिक रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के लिए कामर्शियल पंजीकरण, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। इसके बावजूद शहर में बड़ी संख्या में निजी वाहन इन नियमों की अनदेखी करते हुए सवारियां ढो रहे हैं।
पलवल से कई रूटों पर दौड़ रही हैं बिना परमिट ईको गाड़ियां : बिना वैध परमिट वाली निजी ईको गाड़ियां पलवल से बल्लभगढ़, होडल, कोसीकलां, वृंदावन और मथुरा रूट पर नियमित रूप से सवारियां लेकर संचालित हो रही हैं। शहर में ऐसे 50 से अधिक वाहन होने का अनुमान है, जो बिना कामर्शियल लाइसेंस के यात्रियों का परिवहन कर रहे हैं। इन वाहनों का संचालन न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है।
विज्ञापन


सरकारी राजस्व और रोडवेज की आय पर पड़ रहा असर : बिना परमिट चल रहे निजी वाहनों से सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कमर्शियल लाइसेंस और टैक्सी परमिट नहीं होने से परिवहन विभाग को मिलने वाला शुल्क नहीं मिल पाता। वहीं, बड़ी संख्या में यात्री रोडवेज बसों की बजाय इन निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं। इससे हरियाणा रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बिना परमिट संचालित हो रहे निजी वाहनों से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ रोडवेज प्रशासन समय-समय पर अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई करता है। भविष्य में भी बिना परमिट वाहन संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- जितेंद्र सिंह, महाप्रबंधक जिला रोडवेज
ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के चालान किए जाते हैं और नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने तथा यात्रियों से भी केवल वैध परमिट वाले वाहनों में ही सफर करने की अपील की जाती है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
-रविकांत शर्मा, ट्रैफिक थाना प्रभारी, पलवल
इस संबंध में वर्जन के लिए सीईओ जिला परिषद से संपर्क किया गया खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article