फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   private colonies takeover from May 15 to June 30

15 मई से 30 जून तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा कॉलोनियों का टेकओवर

Wed, 19 Apr 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 19 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
private colonies takeover from May 15 to June 30
- फोटो : amarujala

शहर की कई प्राइवेट कालोनियों सुशांत लोक-1, पालम विहार और डीएलएफ-1,2,3 को नगर निगम द्वारा 15 मई से 30 जून तक चरणबद्ध तरीके से टेकओवर किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, नगर निगम, नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और कालोनाइजर इन कालोनियों में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और लाइसेंस वाले क्षेत्रों में पिछले 5 साल में रखरखाव पर हुए खर्च का आकलन करेंगे(जो कि मूलरूप से कालोनाइजर की जिम्मेदारी है)।
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यहां के निवासियों की सहमति से कालोनी ट्रांसफर करने की रूपरेखा बनाई जाएगी। उसके बाद नगर निगम द्वारा इन कालोनियों में सड़कों के सुधार का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव टीएल सत्यप्रकाश तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी वी. उमाशंकर भी मौजूद थे। 


निगम अधिकारियों की मानें तो इन कालोनियों को टेकओवर करने के बाद यहां की मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए काम किया जाएगा। वहीं, बिल्डर द्वारा निवासियों से लिए जाने वाले टैक्स से भी लोगों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed