फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private bus operators didnt submit fees for 2004

रोडवेज को लगा 2.70 करोड़ का चूना

Thu, 05 Jun 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 05 Jun 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
Private bus operators didnt submit fees for 2004

हरियाणा रोडवेज को निजी बस ऑपरेटरों की वजह से 2.70 करोड़ रुपये की चपत लग गई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


मुख्यालय ने बल्लभगढ़ डिपो से इस बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। वर्ष 2004 में रोडवेज ने शहर के कई रूटों पर 66 निजी बस ऑपरेटरों को परमिट दिया था।

हर साल इन बस ऑपरेटरों को अपना परमिट आरटीए से रिन्यू करवाना था। इसके साथ ही इन बसों को बल्लभगढ़ बस डिपो से सवारियों को उठाने के लिए स्टैंड फीस भरनी थी, लेकिन बस ऑपरेटरों ने वर्ष 2004 से लेकर अब तक स्टैंड फीस नहीं भरी।

यह भी पढ़ें: निगम सदन में हंगामा, पार्षदों का हल्ला बोल
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, इस घोटाले का जिम्मेदार आरटीए (रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) भी है, क्योंकि इनमें से कुछ बसों के ही परमिट का नवीनीकरण किया गया, जबकि नवीनीकरण करने से पहले रोडवेज से एनओसी लेना जरूरी होता है, जिसमें स्टैंड फीस बकाया है या नहीं, यह स्पष्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ डिपो के महाप्रबंधक तरुण पावरिया ने बताया कि जो जानकारी मुख्यालय ने मांगी है, उसे मुहैया करवाया जा रहा है। कुछ कार्रवाई रोडवेज के क्षेत्राधिकार में नहीं आती है। वहीं, आरटीए सतबीर सिंह ने बताया इस तरह की कोई जानकारी मुख्यालय से मांगी जाएगी तो दे दी जाएगी।

नुकसान की यहां से मिली जानकारी
कुछ समय पहले बल्लभगढ़ से धौज चलने वाली एक निजी बस की खरीद को लेकर विवाद सामने आया था, जिसमें यह पता चला था कि बस बिना स्टैंड फीस भरे ही चल रही है, जबकि उसके परमिट का नवीनीकरण किया गया है। मामले के सामने आने के बाद मुख्यालय ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लपेटे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed