फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private bank manager extorted money from girl by making obscene video in Noida

पहले बढ़ाईं नजदीकियां: नोएडा में बैंक मैनेजर ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो, धमकी देकर वसूले 1.60 लाख रुपये

Wed, 08 Nov 2023 06:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 08 Nov 2023 06:24 PM IST
सार

नोएडा में प्राइवेट बैंक के एक मैनेजर ने साथ में काम करने वाली युवती का धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती से रुपये वसूल लिए। पीड़ित युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। 

विज्ञापन
Private bank manager extorted money from girl by making obscene video in Noida
युवती का बनाया अश्लील वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक प्राइवेट बैंक के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर ने सहकर्मी युवती को झांसे में लेकर उसकी न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख 60 हजार रुपये वसूल लिए। युवती से जब और पैसे की मांग की गई तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह निजी बैंक में काम करती थी। इस दौरान बैंक के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर उज्जवल सिंह ने उससे नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि उज्जवल सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में अपने फ्लैट पर युवती को लेकर पहुंचा और वहां धोखे से उसकी न्यूड वीडियो बना ली। कुछ समय बाद ही उज्ज्वल ने न्यूड वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर युवती से एक लाख 60 हजार रुपये ले लिए। 
विज्ञापन


आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी उसने उसकी न्यूड वीडियो को कई लोगों को भेज दिया। युवती ने जब मैनेजर से वीडियो को डिलीट करने को कहा तो उसने उससे और पैसे की मांग की। तब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि उज्जवल ने पहले भी एक युवती के साथ इसी तरह की हरकत की थी। आरोपी उज्जवल शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। कुछ समय पहले उसके खिलाफ थाना सेक्टर-49 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed