{"_id":"747fb1dac3e487ed31a8808d63c1841a","slug":"prisoners-also-expect-from-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों को भी 'आप' से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों को भी 'आप' से उम्मीद
भरत पांडेय
Updated Tue, 24 Dec 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती देख तिहाड़ जेल के कैदियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कैदियों को लगने लगा है कि पैरोल देने में अब भेदभाव नहीं होगा।
विज्ञापन
तिहाड़ में पैरोल के लिए जेल अधीक्षक को आवेदन करना होता है। जो पुलिस और दिल्ली सरकार के गृह विभाग के पास भेजा जाता है। गृह विभाग के आदेश के बाद ही पैरोल मिलती है।
विज्ञापन
कैदियों का आरोप है कि राजनीति पहुंच रखने वाले लोगों को पैरोल में कोई दिक्कत नहीं होती, जबकि आम कैदियों की पैरवी न होने से उन्हें जेल में ही रहना पड़ता है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो चुनाव के दिन से लगातार कैदी टेलीविजन पर नजर रखे हुए हैं।
सरकार की अहम भूमिका
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने कहा कि पैरोल के लिए आने वाले आवेदन सरकार को भेजे जाते हैं। यह सरकार पर निर्भर करता है कि संबंधित कैदी को पैरोल दी जाए या नहीं।
जेल के लगभग एक हजार कैदी पैरोल के हकदार हैं। पैरोल देने में सरकार की अहम भूमिका होती है। सरकार के इंकार के बाद फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाती है।
हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि हर साल चार-पांच सौ पैरोल के आवेदन आते हैं। उसमें से करीब सौ से अधिक कैदियों को पैरोल मिल जाती है।