{"_id":"66a488604a859539dd02e433","slug":"prisoner-was-attacked-with-a-knife-in-tihar-jail-and-injured-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 27 Jul 2024 11:10 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:10 AM IST
सार
दिल्ली की तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली की तिहाड़ के नौ नंबर जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी पर शुक्रवार को कुछ कैदियों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल कैदी को डीडीयू अस्पताल में ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
घायल कैदी के बयान पर हरिनगर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमला करने वाले बदमाशों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन