{"_id":"6ab2a190a884e5bbb104d0c4","slug":"prisoner-pradeep-had-earlier-expressed-apprehension-of-murder-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156150-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कैदी प्रदीप ने पहले जताई थी हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कैदी प्रदीप ने पहले जताई थी हत्या की आशंका
विज्ञापन
-परिजनों जेल सुरक्षा पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रोहिणी जेल में वर्चस्व को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतक प्रदीप के भाई गजेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने जेल के भीतर हत्या की साजिश की आशंका पहले ही जताई थी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी कैदियों ने प्रदीप के साथ पहले भी मारपीट की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदीप और विरोधी कैदियों के बीच जेल में वर्चस्व कायम रखने को लेकर रंजिश चल रही थी। पहले भी जेल के भीतर मारपीट की कई घटनाएं हुई थीं। प्रदीप पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 14 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह करीब ढाई साल से जेल में बंद था। पुलिस ने आरोपी कैदियों हरीश और करण से पूछताछ शुरू कर दी है। जेल में तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मेडिकल बोर्ड गठित होने के बाद प्रदीप का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जेल सुरक्षा पर सवाल
परिजनों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद आरोपी के पास चाकू कैसे पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना चाकू अंदर नहीं आ सकता। उन्होंने दोषी जेल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।