फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Tihar Jail Crime News Prisoner Killed An Other Prisoner Deepak In Tihar

तिहाड़ में खूनी खेल: खाने को लेकर दो कैदी भिड़े, अफगानी अपराधी ने हाथ से बनाए हथियार से कर दी हत्या

Fri, 03 May 2024 06:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 May 2024 06:39 PM IST
सार

Delhi Tihar Jail Murder Case: तिहाड़ जेल नंबर तीन में एक कैदी ने दीपक नाम के कैदी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi Tihar Jail Crime News Prisoner Killed An Other Prisoner Deepak In Tihar
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में शुक्रवार दोपहर दो कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। जेल नंबर तीन में बंद एक अफगानी कैदी से खाने को लेकर हुए विवाद में दीपक सोनी नाम के कैदी की चाकूनुमा हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने हाथ से तैयार हथियार से दीपक के सीने पर वार कर दिया। झड़प के दौरान आरोपी और एक जेलकर्मी भी घायल हो गए। तीनों को डीडीयू अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


मृत दीपक सोनी (29) शकूरपुर इलाके का रहने वाला था। उसे 2018 में पश्चिम विहार इलाके में लूटपाट के दौरान हुई हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह जेल नंबर तीन में बंद था। वह जेल में सेवादार का काम करता था। वहीं आरोपी की पहचान अफगानी निवासी अब्दुल बशीर अखोंदजादा (44) के रूप में हुई है। वह लाजपत नगर में फुटपाथ पर रहता था। 2019 में लाजपत नगर में हत्या के प्रयास के एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह जेल नंबर तीन में बंद था।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे दोनों कैदी एक वार्ड में मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद बशीर ने हाथ से बने हथियार से दीपक पर हमला कर दिया। उसके सीने पर चाकू लगने से वह अचेत हो गया। बावजूद आरोपी लगातार दीपक पर हमला कर रहा था। शोर शराबा होने पर वहां मौजूद क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को बड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। हाथापाई के दौरान बशीर और एक जेल कर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल कर्मियों ने तीनों को तुरंत डीडीयू अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टराें ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद वहां पहुंची पुलिस ने दीपक के शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी गैंगवार को लेकर हत्या नहीं हुई है। सुबह में दोनों कैदियों के बीच खाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर कहासुनी के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

नए जेल महानिदेशक ने किया जेल का निरीक्षण
तीस अप्रैल को संजय बेनीवाल के सेवानिवृत होने के बाद सतीश गोलचा को जेल का नया महानिदेशक बनाया गया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही शुक्रवार को जेल नंबर तीन में कैदियों के बीच झड़प में एक कैदी की हत्या हो गई। जेल सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद शाम में जेल महानिदेशक ने जेल नंबर तीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के अधिकारियों से जेल के खामियों के बारे में जानकारी ली। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि काफी अरसे से जेल में बंद कैदी अपने हाथ से ही हथियार तैयार कर रहे हैं। जिसपर जेल प्रशासन काबू नहीं कर पा रहा है। कुछ दिन पहले भी इसी जेल में दो कैदियों में झड़प हो गई थी। जिसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान भी हमला करने वाले कैदी ने हाथ से बने हथियार का इस्तेमाल किया था।


जेल में झड़प रोकने के लिए बनी थी क्यूआरटी टीम
तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया व प्रिंस की हत्या के बाद जेल प्रशासन ने क्यूआरटी टीम गठित की थी। टीम को ऐसे हथियार मुहैया करवाए गए थे, जिससे झड़प के दौरान वह कैदियों को काबू में कर सकें। साथ ही इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। लेकिन शुक्रवार को हुई घटना ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed