{"_id":"5e1ba0b18ebc3e879e19abe6","slug":"prisoner-hanged-self-in-rohini-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी जेल में हत्या के विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी जेल में हत्या के विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाई
Mon, 13 Jan 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली। बाथरूम में गमछे की मदद से उसने फंदा बनाया था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसकी वजह से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में चूक की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त लाल कुआं निवासी कुलदीप उर्फ विक्की (23) के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहिणी जेल के बाथरूम में एक कैदी ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह को दे दी गई। जांच में पता चला कि कुलदीप को पुल प्रहलादपुर पुलिस ने 31 दिसंबर को हुई एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वह 3 जनवरी से रोहिणी जेल में बंद था। वहीं, कुलदीप के भाई धर्मेंद्र ने कहा कि उसका भाई खुदकुशी नहीं कर सकता है। उसने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन और पुलिस ने शव देखने तक नहीं दिया।