तिहाड़ में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ की जेल नंबर 1 में सोमवार को एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वला शख्स रवींद्र हत्या के मामले में तिहाड़ जेल लाया गया था।
जेल सूत्रों की माने तो रविंद्र दिल्ली की गोकुलपुरी का रहने वाला था। हालांकि अभी आत्महत्या की असल वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इससे पहले भी तिहाड़ में आत्महत्याओं का सिलिसिला लगातार सामने आता रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही एक कैदी के तिहाड़ से फरार होने के बाद तिहाड़ प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। ऐसे में इस नई आत्महत्या ने तिहाड़ के अंदर की स्थिति पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है।