टीचर से प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़, बेहोश है पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार इलाके में स्टेट अवार्ड विनर शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल व एक टीचर पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले दो सालों से स्कूल का प्रिंसिपल उन्हें निशाना बनाकर प्रताड़ित कर रहा है।
शनिवार को प्रिंसिपल व आरोपी टीचर ने मिलकर उनके साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी की। सदमे की वजह से पीड़िता स्कूल में ही बेहोश हो गई। उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता की शिकायत पर प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मयूर विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वह स्टॉफ रूम में खाली पीरियड में बैठी हुई थी
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मयूर विहार के एक अपार्टमेंट में रहती है। वह घर के पास ही सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पीड़िता के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11.45 बजे वह स्टॉफ रूम में खाली पीरियड में बैठी हुई थी।
इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल वहां पहुंचे और बुरा-भला कहने लगे और आरोप लगाया कि वो अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। इसी दौरान भूगोल पढ़ाने वाले शिक्षक भी वहां आ गए। दोनों ने मिलकर उसके साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी की।
सदमे से वह बेहोश हो गई। अन्य शिक्षकों ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर ने अपने पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।