{"_id":"6aa174841cb03c96e205a4f7","slug":"prince-gupta-wins-the-bodybuilding-competition-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-775-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बॉडी बिल्डिंग में प्रिंस गुप्ता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बॉडी बिल्डिंग में प्रिंस गुप्ता ने मारी बाजी
विज्ञापन
मिस्टर दिल्ली व मिस्टर इंडिया खिताब जीतकर बनाई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के रहने वाले प्रिंस गुप्ता ने 12 वर्षों की कड़ी मेहनत व अनुशासन से बॉडी बिल्डिंग में कई बड़े खिताब जीतकर फिटनेस जगत में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने प्रतिष्ठित मिस्टर दिल्ली व मिस्टर इंडिया प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सल प्रो कार्ड मूवर्स का खिताब व 50 हजार का नकद पुरस्कार जीता।
प्रिंस ने 2022 से प्रतिस्पर्धी मंचों पर कदम रखा, जिसके बाद से उनकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है। अब वह शेरू क्लासिक और मिस्टर ओलंपिया एमेच्योर जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं, जहां भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं।
प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय कोच जितेंद्र चौधरी व अमित अकलसन को दिया, जिनकी सटीक डाइट, ट्रेनिंग व मानसिक मजबूती ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। कोचों के अनुसार, वे मेहनती एथलीट हैं और लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं। प्रिंस कहते हैं कि बॉडी बिल्डिंग में नियमित अभ्यास व मेहनत जरूरी है, और वह उच्च स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।