फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Ujjawala scheme 24 thousand women will get free LPG connections

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 24 हजार महिलाओं को मिलेगा मुफ्त LPG कनेक्शन

Mon, 01 Aug 2016 02:03 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Prime Ujjawala scheme 24 thousand women will get free LPG connections
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना का  लाभ यहां के 24 हजार परिवारों को मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पात्रों का सर्वे कर लिस्ट बनाकर तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों द्वारा पात्रों को फार्म वितरित किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर से पात्रों को कनेक्शन देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 को उज्जवला योजना की शुरूआत की थी।

जिसमें बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुफ्त में देने की योजना है। केंद्र सरकार अगले तीन वर्ष में 5 करोड़ गरीब महिलाओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें फरीदाबाद की करीब 24 हजार गरीब शहरी और ग्रामीण महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर मुफ्त में फार्म प्राप्त किया जा सकता है।

या फिर आवेदन पत्र ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। दो पेज के आवेदन पत्र में महिला का नाम, पता , आधार नंबर, जनधन खाता की जानकारी देनी होगी।
 
गैस एजेंसियां वितरित कर रही हैं फार्म 
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 31 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। सभी एजेंसियों पर केवाईसी फार्म वितरित किए जा रहे हैं।

इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम सरकार की बीपीएल सूची में दर्ज हैं और उनका राशनकार्ड में नाम है। अधिकारी ने बताया कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या 61,343 है जिनमें से 30 हजार से अधिक परिवार कनेक्शन पहले ही ले चुके हैं।

पात्रों को चिन्हित कर फार्म बांटने में जुटी हैं गैस एजेंसियां 

Prime Ujjawala scheme 24 thousand women will get free LPG connections
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ ही जमा करानी होगी। इन दस्तावेजों में पंचायत अधिकारी या नगर निगम अध्यक्ष द्वारा जारी प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, लीज करार, टेलीफोन, बिजली या पानी का बिल, राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित स्व.घोषणा पत्र, फ्लैट आवंटन कब्जा पत्र, आवास पंजीकरण दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट आदि शामिल हैं।

लेकिन सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने की जरूरत नहीं है। इस बारे में सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी  गैस वितरण केंद्र से ही संपर्क  किया जा सकता है। 
 
उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता
प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्र होना अति आवश्यक है। जो भी आवेदक पात्र नहीं पाये जाएंगे उन्हें गैस कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुताबिक आवेदक द्वारा दी गयी सभी जानकारी को बीपीएल 2011 डेटा के साथ मिलाया जाएगा। उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा की आवेदक योजना का पात्र है या नहीं।

आवेदक की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए, आवेदक बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली महिला ही होनी चाहिए। आवेदक के घर में किसी के नाम से पहले से ही कोई भी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए आदि।

'शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों का सर्वे कर लिस्ट तैयार कर ली गई है। अभी पेट्रोलियम मंत्रालय यूपी, बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में योजना की मंजूरी दी है। दिसंबर के पहले  केंद्र सरकार हरियाणा के लिए भी योजना को मंजूरी मिल जाएगी और पात्रों को कनेक्शन देना शुरू कर दिया जाएगा।'
कृष्ण्पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed