{"_id":"63a7e65684116c309c38b5bc","slug":"prime-minister-narendra-modis-mann-ki-baat-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे नड्डा समेत कई बड़े नेता, PM ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे नड्डा समेत कई बड़े नेता, PM ने कही ये बात
Sun, 25 Dec 2022 11:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:30 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के आखिरी एपिसोड को संबोधित किया।
विज्ञापन
पीएम के मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ष 2022 की अंतिम 'मन की बात' कर रहे हैं। माह के अंतिम रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण में उन्होंने आज क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों से ईसा मसीह की सीख को याद रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए मोहन नगर के आईटीएस कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुछ देर में पहुंचें। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल भी मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम स्थल भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। कई कार्यकर्ताओं को सीट नहीं मिली, वो खड़े होकर पीएम के मन की बात को सुनते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, 'प्यारे देशवासियों, आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये ईसा मसीह के जीवन और उनकी सीख को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।'
अटलजी को किया याद
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटलजी को याद करते हुए कहा, 'आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है।