फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prime minister narendra modi will join the bjp seminar in surajkund

अरावली की वादियों में मोदी लगाएंगे सांसदों की क्लास

Thu, 26 Jun 2014 12:03 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi will join the bjp seminar in surajkund

अरावली पर्वत की वादियों में स्थित सूरजकुंड एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बनेगा। यहां पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के पहली बार चुने गए सांसदों की राजनीतिक पाठशाला लगेगी।

विज्ञापन


भाजपा सांसदों को यहां मुख्य तौर पर संसद के नियमों और संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम 28 एवं 29 जून को होगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने इससे पहले सितंबर 2012 में यहां पर अधिवेशन किया था, जिसमें मोदी आए और छा गए थे। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अब मोदी प्रधानमंत्री हैं, तो उनका किस तरह से स्वागत होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है भाजपा का दूसरा बड़ा कार्यक्रम

prime minister narendra modi will join the bjp seminar in surajkund

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी नए सांसदों के प्रशिक्षण शिविर के बहाने पहली बार हरियाणा की भूमि में प्रवेश करेंगे। बताया जाता है कि अब से करीब 11 सौ साल पहले तोमर वंश के राजा सूरजपाल के समय अस्तित्व में आया सूरजकुंड पहले से राजनीतिक चिंतन का केंद्र रहा है।

1969 में इंदिरा गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। 1993 में नरसिम्हा राव सरकार के दौरान अधिवेशन हुआ। इसके थोड़े ही दिनों बाद यहां कांग्रेस का कैडर बिल्डिंग कैंप आयोजित हुआ। नवंबर 2012 में कांग्रेस ने यहां पर संवाद बैठक की, जिसमें सोनिया गांधी मौजूद थीं।

भाजपा ने सूरजकुंड का रुख वर्ष 2012 में किया। पार्टी ने यहां पर 28-29 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन करके कांग्रेस के सफाए का शंखनाद किया। इसके बाद अब पार्टी का यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम है।

मोदी के दोस्त को मिली अहम जिम्मेदारी

prime minister narendra modi will join the bjp seminar in surajkund

इस कार्यक्रम की मेजबानी हरियाणा भाजपा को दी गई है, जिसे यहां की टीम की ओर से केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर लीड करेंगे। इसके लिए सूरजकुंड के तीन होटलों में लगभग सौ कमरों की बुकिंग करवाई गई है। एक-एक कमरे में दो-दो सांसदों को ठहराया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली भी सांसदों को अपने अनुभव बताएंगे।
 
भाजपा के प्रदेश सचिव संदीप जोशी के मुताबिक इस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा के 170 और राज्यसभा के 25 सांसदों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें संसद के नियमों, विशेषतौर पर शून्यकाल, प्रश्नकाल, मीडिया, आईटी एवं भाजपा संगठन के बारे में बताया जाएगा। एक तरह से राजनीतिक पाठशाला का पूरा पैकेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed