फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prime minister narendra modi addresses bjp seminar in surajkund

अहंकार और भ्रष्टाचार से दूर रहें: मोदी

Sat, 28 Jun 2014 01:31 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi addresses bjp seminar in surajkund

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा के नए सांसदों के लिए लगाई गई ट्रेनिंग वर्कशॉप में कई अहम बातें बताई हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 8:15 बजे सूरजकुंड पहुंचे मोदी ने सबसे पहले दीप जलाकर ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन किया। इसके बाद वह नए सांसदों से रूबरू हुए। यह प्रोग्राम उन 195 सांसदों के लिए रखा गया है जो पहली बार संसद में चुनकर आए हैं।
विज्ञापन


मोदी ने सांसदों को विकास का मूलमंत्र दिया और भ्रष्टाचार से दूर रहने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग संसद की कार्यवाही और नीतियों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता से जुड़ने के लिए मोदी का 'ज्ञान'

prime minister narendra modi addresses bjp seminar in surajkund

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि वे सभी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए छह महीने का रोडमैप तैयार करें और इसे सरकार से साझा करें। इसके साथ ही मोदी ने सांसदों को भाई-भतीजावाद से दूर रहने की नसीहत भी दी।

मोदी ने कहा कि सांसद जनता के बीच रहकर उनकी सुनें और अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तत्पर रहें। हरियाणा में विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी ने सांसदों को पूरी तैयारी के साथ जुटने के लिए भी आगाह किया।

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि संसद में कई सांसद बिल्कुल नए हैं इसलिए यह कार्यशाला जरूरी है।

मोदी ने कहा, विरोधियों को न दें मौका

prime minister narendra modi addresses bjp seminar in surajkund

मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि मी‌डिया से बातचीत के दौरान अब संयम और संतुलन बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब वे सत्ता पक्ष में हैं इसलिए जिम्मेदारी से काम करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में किसी भी विषय पर बोलने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटाएं और इसके लिए लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करें। साथ ही यह भी कहा कि कभी भी अपनी बातों या फिर फैसलों से वि‌रोधियों को हमला करने का मौका न दें। उन्होंने सांसदों को विकास के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा सांसदों की कार्यशाला का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। पीएम बनने के बाद यह मोदी का पहला हरियाणा दौरा था।

कल होगा पितामह का भाषण

prime minister narendra modi addresses bjp seminar in surajkund

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कार्यशाला भाजपा के उन सांसदों के लिए है जो पहली बार संसद पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इसमें श‌ामिल हैं लेकिन समय की कमी के चलते वह दो दिनों तक यहां रूक नहीं सकते।

मोदी के जाने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह और शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने भी सांसदों को संबोधित किया। दिग्गज नेताओं ने नए सांसदों को संसद की कार्यवाही से परिचित कराया।

बता दें कि ट्रेनिंग कैंप के आखिरी दिन या‌नी रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सांसदों को संबोधित करेंगे। इस प्रोग्राम में भाजपा के कुल 195 सांसद शामिल हैं।

टूट सकता है भाजपा-हजकां गठबंधन

prime minister narendra modi addresses bjp seminar in surajkund

भाजपा के नए सांसदों के लिए आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम के बीच अब हरियाणा की राजनीति का मुद्दा भी सामने आ रहा है। यहां कुछ ही महीनों बाद चुनाव होने हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामविलाश शर्मा ने बताया कि हजकां के प्रमुख कुलदीप विश्नोई के भाई चंद्रमोहन खुलेआम भाजपा को गालियां दे रहे हैं ऐसे में साथ मिलकर चलना मुश्किल हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद से ही इस गठबंधन के टूटने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed