फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime minister Modi is in social media top trend

मोदी के एक बयान से सोशल मीडिया पर हड़कंप

Mon, 02 Feb 2015 12:20 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Modi is in social media top trend

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्वारका में आयोजित रैली में नसीबवाला और बदनसीब का बयान देते ही सोशल मीडिया में सुपर संडे हॉट कमेंट बन गया है। फेसबुक, ट्विटर से लेकर व्हाट्स ऐप पर मोदी के बयान पर बयानबाजी जारी है। आप और कांग्रेस ने मोदी के इस बयान पर उन्हें घेरा है तो यूजर्स बनाम मतदाता भी कहीं खुशी तो कहीं गिला दर्शा रहे हैं। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर सबसे अधिक इस बयान को सर्च, लाइक व कमेंट किया जा रहा है।

विज्ञापन


फेसबुक पर मोदी के बयान को लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने सर्च किया है। जबकि यू-ट्यूब पर करीब सत्तर हजार से अधिक लोगों ने सुना है। जबकि एफबी पर ही अपडेट भाषण को महज कुछ घंटों में 67 हजार से अधिक ने लाइक तो डेढ़ हजार से अधिक ने शेयर किया है। जबकि साढ़े 13 सौ से अधिक ने कमेंट लिखे हैं। मोदी के आक्रामक भाषणों का ही असर है कि पिछले दो दिनों से उनके एफबी पेज पर यूजर्स के सर्च समेत लाइक करने का ग्राफ 17.7 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन


यूजर्स लिखते हैं कि लो भइया...हो गई घोषणा, देश नसीब के भरोसे चल रहा है। वहीं, किसी ने लिखा है कि अब भारत सरकार चौकीदार की किस्मत से चलेगी...न कि कार्य कुशलता से। कुछ ऐसे ही कमेंट और भी चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैलियों से लोड रहा सोशल मीडिया

Prime minister Modi is in social media top trend

सोनिया, मोदी संग केजरी की रैलियों के चलते सोशल मीडिया दिनभर नए  वादों संग पुरानों की हवा-हवाई के नाम रहा। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस समेत बीजेपी ने रैलियों के वीडियो समेत प्रमुख बातों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो यूजर्स उनकी हवा निकालते दिखे। नए वायदे तो किए जा रहे हैं, लेकिन तीनों ही पार्टियां  पूर्व में राजधानी के मतदाताओं को खुश नहीं कर सकी हैं, जिस पर कमेंट के माध्यम से जमकर भड़ास निकाली गई।

आप ने की बेदी के वायदों की नकल
एफबी और ट्विटर पर आम आदमी पार्टी  ने जीत के बाद दिल्ली की जनता के लिए क्या खाम काम करेंगे, उसे चार्टर के रूप में अपलोड करना शुरू किया है, जिस पर खासे कमेंट चल रहे हैं। बीजेपी ने आप को घेरते हुए लिखा है कि आखिर बेदी अवसरवादी हैं तो फिर सोशल मीडिया पर उनकी नकल क्यों?

‘सनसनी फैलाने को झूठ की योजना बनाते हैं दो दल’

Prime minister Modi is in social media top trend

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूसरी चुनावी रैली में विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में दो दल ऐसे  हैं, जिनमें पर्दे के पीछे सरकार बनाने का सौदा चला था। आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सुबह उठकर तय करते हैं कि आज कौन सा झूठ बोलें, ताकि सनसनी फैले।

झूठे वादे करने और झूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा हो रही है। इस चुनाव में झूठ का जितना सहारा लिया जा रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। अप्रत्यक्ष रूप में केजरीवाल पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि वे भोला-भाला चेहरा लेकर दिल्ली की जनता को मूर्ख बना रहे है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन करने वाली नहीं विकास करने वाली सरकार की जरूरत है। आज राजनीति में वादा करके भुला देना आदत बन गई है। राजनीति के लिए दुख सहना पड़ता है। जनता के दर्द को पढ़ना पड़ता है। कठिनाई समझे बिना रास्ता नहीं निकलता है। भागने से काम नहीं चलता है।

मोदी ने कहा कि झूठे वादे, भड़काऊ भाषण, 24 घंटे झूठ बोलने से देश नहीं चलता है। शासन चलाना जिम्मेदारी का काम होता है। दिल्ली को जिम्मेवार और संवेदनशील सरकार की आवश्यकता है। जनता को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि दिन रात आंदोलन करने वाले और धरना-प्रदर्शन करने वालों की सरकारें बनाओगे तो उनके पास बातचीत के लिए समय नहीं होगा। वह धरना-प्रदर्शन कर सिर्फ टीवी में जगह पाएंगे। सरकार टीवी में जगह बनाने के लिए नहीं जनता का दुख बांटने के लिए बनती है।

अब दिल्ली का हो गया हूं : मोदी

Prime minister Modi is in social media top trend

मोदी ने कहा कि दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं। दिल्ली लघु भारत है। इसे पूर्ण बहुमत की सरकार की आवश्यकता है तभी विकास हो सकता है। मोदी ने यह भी कहा कि आपने जो दिया है, विकास करके सूद समेत लौटाने आया हूं। मोदी ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि इस बार गलती से भी आधा-अधूरा मत करना।

दिल्ली का एक साल बिगड़ गया। दिल्ली पच्चीस साल पिछड़ गई है। दिल्ली को आगे बढ़ाना है तो पूर्ण बहुमत वाली सरकार लानी होगी। गरीबों को झुग्गियों की जगह पक्के मकान देने सहित पानी, बिजली और शिक्षा जैसी जरूरतें पूरी करने का भी वादा उन्होंने किया।

अब दिल्ली का हो गया हूं : मोदी
मोदी ने कहा कि मैं असली द्वारका वाला हूं। अब दिल्ली का हो गया हूं। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि पिछले चुनाव में वह यहां आए थे और उस समय उन्होंने पानी की समस्या का जिक्र किया था। उन्होंने कहा जैसे ही केंद्र और हरियाणा में सरकार बनी पानी की समस्या खत्म हो गई।

उन्होंने कहा कि एक समय था, जब दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी। हरियाणा की सरकार किसानों को और दिल्ली की सरकार यहां की जनता को पानी के मुद्दे पर एक-दूसरे के खिलाफ भड़काती थी। दिल्ली में तनाव पैदा करने की राजनीति हुई।

इस तरह की राजनीति विपक्षी पार्टियां करती हैं। उन्होंने किरण बेदी की तारीफ करते हुए कहा कि द्वारका इलाके में जाम की समस्या रहती है। इस समस्या का समाधान किरण बेदी के पास है। मुख्यमंत्री बनते ही समस्या का समाधान कर देंगी।

देश में गरीबी इसलिए नहीं मिटी, क्योंकि देश की गरीबी में ही राजनीति की सलामती समझी जाती थी। आपके जीवन की सलामती की चिंता किसी ने नहीं की। देश की जनता को सच्चाई में भरोसा होता है। गरीबों के लिए जीने का अलग आनंद होता है। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

चुनाव के छह दिन पूर्व रविवार को अकाली दल (मास्टर तारा सिंह ग्रुप) के अध्यक्ष व सिख नेता जत्थेदार रक्षपाल सिंह, युवा अकाली दल (मास्टर तारा सिंह ग्रुप) के अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह हनी, अखिल भारतीय इमदादी कमेटी के अध्यक्ष सरदार स्वरूप अदलखा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही बघेल समाज के लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया। एस पी बघेल के नेतृत्व कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन, जेपी नड्डा, रघुनंदन शर्मा की उपस्थिति में समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी लेबर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह बघेल ने भी समर्थन की बात कही।

किरण ने युवाओं के लिए पेश की योजना

Prime minister Modi is in social media top trend

प्रधानमंत्री मोदी की रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने लगा है। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा उत्साहित दिखीं। बेदी ने रैली में यूथ एजेंडे पर ज्यादा फोकस रखा। उन्होंने युवाओं के लिए तैयार योजनाओं का खाका पेश किया।

बेदी ने कहा कि सरकार बनते ही युवाओं के विकास और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाकर रोजगार दिया जाएगा। पुलिस थानों में तैनाती होगी और पीसीआर वैन के साथ घुमाया जाएगा, ताकि उन्हें दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पता चल सके। युवाओं को भारत दर्शन के लिए अनेक जगहों पर भेजा जाएगा। गर्मी की छुट्टियों में झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में युवाओं को पढ़ाने का मौका दिया जाएगा। ताकि युवाओं को सामाजिक कार्य से जोड़ा जा सके।

भाजपा की मुख्यमंत्री प्रत्याशी किरण बेदी ने अपना नाम बदल लिया है। कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास भारत सरकार के विकास के साथ जोड़ने आई हूं। मेरा नाम अब किरण बेदी नहीं विकास बेदी बन गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को साधन चाहिए। अगर दिल्ली का विकास होना है तो केंद्र की मदद चाहिए। दिल्ली के विकास के लिए कहा से साधन आएगा। पिछले दिनों बेदी अपने को किरण दीदी प्रोजेक्ट कर रही थी अब विकास बेदी के नाम से प्रोजेक्ट कर रही है।

भाजपा के आप से पांच सवाल
1. बिजली बिल दर कटौती करने के अभियान में झूठ क्यों?  इसे पार्टी इंकार करे या अपने झूठ को माने।
2. पानी की दरों के अभियान में झूठ क्यों ?
3. निर्वाचन क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बारे में केजरीवाल ने झूठ क्यों बोला?
4. सरकारी सेवा के दौरान सही पदनाम बताने में झूठ क्यों?
5. केजरीवाल ने पुलिस आयुक्त की उपस्थिति/अनुपस्थिति के बारे गुमराह क्यों किया और 2014 में अराजक स्थिति क्यों पैदा की ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed