फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister may visit Greater Noida next month

Greater Noida : अगले महीने ग्रेनो आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, सेमीकॉन इंडिया 2024 एक्सपो 11 सितंबर से

Wed, 07 Aug 2024 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 06:26 AM IST
सार

11 से 13 सितंबर के बीच सेमीकॉन इंडिया 2024 एक्सपो का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Prime Minister may visit Greater Noida next month
पीएम मोदी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह सितंबर के बीच ग्रेनो के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आ सकते हैं। यहां 11 से 13 सितंबर के बीच सेमीकॉन इंडिया 2024 एक्सपो का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है। मंगलवार को एक्सपो मार्ट में केंद्र सरकार के उच्च अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। 

विज्ञापन


एक्सपो में विश्व की बड़ी कंपनियां भाग लेंगी। इसके आयोजन को भारत के घरेलू सेमी कंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने और वैश्विक उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उसी समय एक्सपो मार्ट में इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2024 एक्सपो का भी आयोजन होगा। सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन समारोह में 11 सितंबर को प्रधानमंत्री के आने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीएम के आगमन को लेकर मंगलवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में एक बैठक हुई जिमें केंद्र सरकार के एक सचिव के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एडिशनल पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा के अलावा एडीएम प्रशासन व वित्त एवं राजस्व और एक्सपो मार्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि अभी कार्यक्रम संभावित है। पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed