{"_id":"57288eff4f1c1b2a3b5cceb9","slug":"primary-school-room-full-of-straw-in-a-red-faced-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल के कमरे में भूसा भरा देख तमतमाए डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल के कमरे में भूसा भरा देख तमतमाए डीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 May 2016 07:26 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान सचिव के दौरे की तैयारियों की बाबत जब उपायुक्त मनीराम शर्मा मगंलवार को गांव सूबासेड़ी पहुंचे तो गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति रीछपाल ने आगंनवाड़ी में जरूरत मंद बच्चों, माताओं व गर्भवती महिलाओं को राशन नहीं बाटने की शिकायत उपायुक्त से की।
विज्ञापन
शिकायत के बाद उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण किया और रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद पिछले एक महीनें का रिकार्ड का लेखा-जोखा उपायुक्त कार्यालय में भेजने के निर्देश संबधित विभाग के अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर उपायुक्त ने आगंवाड़ी के बच्चों से केन्द्र में बनने वाली सामग्री के बारे में भी पूछताछ की। आंगनवाड़ी केन्द्र जाते समय गांव के प्राईमरी स्कूल के एक पुराने कमरे में भूसा भरा देख उपायुक्त तमतमा उठे। उपायुक्त ने जब नायब तहसीलदार से पूछा यह किया मामला है, तो नायब साहब बोले सर गांव के किसी शरारती तत्व ने इसमे भूसा भरा हुआ है।
विज्ञापन
यह सुनकर उपायुक्त ने सख्त लहजे में नायब तहसीलदार तावडू इन्द्रजीत को शाम तक कमरे से भरा भूसा खाली कराकर उपायुक्त कार्यालय में रिर्पोट भेजने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा क्षेत्र में किसी तरह का अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं किया जायेगा।