फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priest of the house on the pretext of astrology were speculative, disclosed that the racket

पंडित जी ज्योतिष के बहाने घर से लगा रहे थे सट्टा, ऐसे हुआ गोरखधंधे का खुलासा

Mon, 06 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Mon, 06 Mar 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Priest of the house on the pretext of astrology were speculative, disclosed that the racket
demo pic - फोटो : अमर उजाला

संगम विहार इलाके में हाथ देखने वाले कथित ज्योतिषी पिता-पुत्र अपने घर में सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने जब आरोपी के मकान पर छापा मारा, तो इस गोरखधंधे का पता चला।

विज्ञापन


पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से सट्टे में लगाए जा रहे करीब 15 हजार रुपये नकद, कॉपी, कुछ पर्चियां व अन्य सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कथित ज्योतिषी के यहां सट्टा लगवाए जाने का पता चलने पर इलाके के लोगों में खासा रोष है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम स्नेही लाल (70), छोटे (25) और राम सिंह, रविंदर व श्यामलाल के रूप में हुई। राम सिंह, रविंदर व श्यामलाल सट्टा खेलने के आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Priest of the house on the pretext of astrology were speculative, disclosed that the racket
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि के-आईएसटी ब्लॉक, संगम विहार में ज्योतिषी के मकान में काफी संदिग्ध भीड़ रहती है। छानबीन में पता चला कि मकान मालिक राम स्नेही लाल और उसका बेटा छोटे अपने घर में नंबर से सट्टा बुक करते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घर पर छापा मारा।

पुलिस देखते ही कई लोग फरार हो गए। पुलिस ने राम स्नेही लाल, छोटे और वहां सट्टा खेल रहे तीन लोगों को काबू किया। पूछताछ में स्नेही लाल ने बताया कि वह ज्योतिष के बहाने लोगों को अपने घर बुलाता था।

ग्राहकों की किस्मत चमकाने का लालच देकर उन्हें अपने यहां सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था। किस्मत बदलने के चक्कर में लोग उसके झांसे में आ जाते थे।


छानबीन के दौरान पता चला कि स्नेही लाल और छोटे दिन में चार बार सट्टा बुक करते थे। नंबर और सट्टे की रकम को पर्ची पर लिखकर खेलने वालों के हवाले कर दिया गया जाता था। नंबर आने पर एक के बदले 90 देने का वादा किया जाता था।

उधर, स्थानीय लोगों को जब पिता-पुत्र के सट्टा चलाने का पता चला, तो उन्होंने खूब हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed