फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   price hike of vegetables in delhi making common man life difficult

आम आदमी की थाली से गायब हो रही हरी सब्जियां, आलू पहुंचा 30 के पार

Sun, 03 Dec 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Dec 2017 09:44 AM IST
सार

हरी सब्जियों की महंगाई सर्दियों में भी गर्मायी
-नई खेप की आलू भी 30 रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंचा 
-मटर के भाव हुए कम, 40-50 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचा 

विज्ञापन
price hike of vegetables in delhi making common man life difficult
- फोटो : विवेक निगम

विस्तार

हरी सब्जियों की महंगाई सर्दियों में भी गर्माहट दे रही है। पिछले कई दिनों से सब्जियों के भाव नहीं गिर रहे है। नई खेप की आलू भी पहुंच से बाहर हो रही है। कई इलाकों में तो आलू की कीमत 30 रुपये प्रतिकिलो से भी अधिक बिक रही है।

विज्ञापन


हालांकि मटर के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। सब्जियों की महंगाई में लगी आग ठंडी नहीं हो रही है। आलू, टमाटर, प्याज के भाव तो आसमां छू रहे है। इसी तरह सरसों-पालक साग, मेथी का पत्ता भी 30 रुपये प्रतिकिलो से अधिक खुदरा बाजार में मिल रहा है।
विज्ञापन


बैंगन व सेम भी 40-50 रुपये प्रतिकिलो खुदरा बाजार में बिक रहा है। ऐसे में आम आदमी की थाली से इन दिनों हरी सब्जियां गायब सी हो गई है। थोक बाजार में तो भाव थोड़े-बहुत अंतर के साथ जस के तस बने हुए है, लेकिन खुदरा व्यापारी अपने भाव कम करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मटर के भाव पहले के मुताबिक घटे

price hike of vegetables in delhi making common man life difficult

आलू, प्याज, टमाटर के भाव में खरीद पर महज एक रुपया कमाने की बात कहकर ग्राहकों से ऊंची कीमत वसूल रहे है, जबकि सच्चाई यह है कि आजाद पुर सब्जी मंडी की अपेक्षा खुदरा व्यापारी काफी ऊंची रकम पर ग्राहकों को दे रहे है।

हालांकि मटर के भाव पहले के मुताबिक काफी हद तक कम हुआ है। सौ रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले मटर के भाव अब 40-50 रुपया तक पहुंच गया है। हालांकि पिछले साल दिसंबर महीने में यही मटर 15-20 रुपये प्रतिकिलो बिका था, लेकिन अन्य सब्जियों के भाव कम नहीं हो रहे है इसे देखते हुए खुदरा व्यापारी मटर के भाव भी बढ़ाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed