{"_id":"5ef941f48ebc3e42ad3687d8","slug":"price-hike-of-petrol-and-diesel-again-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ गए दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ गए दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम
Mon, 29 Jun 2020 08:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन की राहत के बाद दिल्ली में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। अब पेट्रोल पर पांच पैसे और डीजल 13 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 80.43 और डीजल के दाम 80.53 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi: Price of petrol increases to Rs 80.43 (increase by Re 0.05) and that of diesel increases to Rs 80.53 (increase by Re 0.13), a day after there was no change in the prices in the national capital yesterday. pic.twitter.com/yQwiqa5AYG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 29, 2020
देश में 21 दिन से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी का चला आ रहा सिलसिला 22वें दिन यानि रविवार को थम गया था। लेकिन सोमवार को इसमें फिर बढ़ोतरी की गई।
बता दें कि शनिवार को तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी भारतीय इतिहास में ऐसा पहला मौका था, जब डीजल पेट्रोल से महंगा हुआ और 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा। वहीं, बढ़ी कीमतों को लेकर राजनीतिक दलों व लोगों ने विरोध भी जताया।
शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे की वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.38 पैसे हो गई थी। वहीं, डीजल की कीमत में हुए 21 पैसे के इजाफे से इसकी कीमत 80.40 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। जो रविवार को दाम नहीं बढ़ाए जाने के कारण बरकरार रही थी।