फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Price hike of land in Lutyens' Delhi

यहां दस लाख रुपये की है एक वर्ग मीटर जमीन

Sun, 17 Aug 2014 03:42 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Price hike of land in Lutyens' Delhi

लुटियन की दिल्ली 10 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बिकेगी। यह कीमत किसी प्रॉपर्टी डीलर ने नहीं, बल्कि सरकार ने तय की है। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने सर्कल रेट की प्रस्तावित दरों में पूरी लुटियन की दिल्ली का न्यूनतम मूल्य 10 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर से ज्यादा करने का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


यही नहीं, दिल्ली के इस हिस्से को सुपर पॉश कॉलोनी बताते हुए इसके लिए नई श्रेणी ए वन बनाया है जो कि मौजूदा आठ वर्ग की कॉलोनियों में सबसे ऊपर है।

दिल्ली की कॉलोनियों को कुल आठ कैटेगरी (ए से लेकर एच तक) में बांटा गया है। यह पहला मौका है, जब इन्हीं आठ कैटेगरी में से राजस्व विभाग ने नई कैटेगरी ‘ए वन’ बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसका रेट अन्य सभी श्रेणियों से ज्यादा रखा है। तर्क दिया गया कि इन इलाके में जो खरीद फरोख्त है, उसमें मौजूदा दरों से बड़ा अंतर है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ाई गई कीमत

Price hike of land in Lutyens' Delhi

विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि कई जगह सर्कल रेट से 80 फीसदी तक ज्यादा दरों पर भी संपत्ति का पंजीकरण हुआ है। नतीजतन यह फैसला लेना पड़ा। मौजूदा सर्कल रेट में अधिकतम 60 फीसदी तक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है।

राजस्व विभाग ने दिल्ली में नए सर्कल रेट निर्धारण करने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले संपत्ति पंजीकरण के दरों का आकलन किया है। विभाग ने पाया है कि दिल्ली में संपत्ति दरों में बढ़ोत्तरी जरूरी है, क्योंकि बाजार मूल्य की तुलना में संपत्ति के सर्कल रेट कम है, जिससे संपत्ति के खरीद फरोख्त में कालेधन का इस्तेमाल हो रहा है। राजस्व विभाग इसके बहाने अपना राजस्व भी बढ़ाना चाहता है जो कि जिसमें पिछले वित्त वर्ष में घट गया था।

प्रधान सचिव राजस्व विभाग धर्मपाल का कहना है कि सर्कल रेट का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। यह फाइल फिलहाल वित्त विभाग के पास है। हमने इस बार एक नई कैटिगरी बनाई है। इसे लेकर बीते दिनों कुछ सवाल भी वित्त विभाग की ओर से आए थे। हमने अपना जवाब भेज दिया है। कॉलोनियों को लेकर जो दुविधा थी, वो हमने दूर करनेे की कोशिश की है। वहां से मंजूरी मिलते ही हम इस पर काम शुरू कर देंगे। नई कैटेगरी समय की मांग है।

मौजूदा व्यवस्था

Price hike of land in Lutyens' Delhi

कैटेगरी: ए
रेट: 6,45,000 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी: आनंद निकेतन, फ्रेंड्स कॉलोनी, गोल्फ कॉलोनी, कालिंदी कॉलोनी, नेहरू प्लेस, राजेंद्र प्लेस, लोधी रोड, वसंत विहार अन्य।

कैटेगरी: बी
रेट: 2,04,600 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी: एंड्रयूजगंज, डिफेंस कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश, हौज खास, सफदरजंग एनक्लेव, नीति बाग, मुनिरका विहार व अन्य।

कैटेगरी: सी
रेट : 1,33,200 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी: सोम विहार, वसंत कुंज, मालवीय नगर, कालकाजी, ईस्ट पटेल नगर, मालवीय नगर, लाजपत नगर।

कैटेगरी : डी
रेट: 1,06,400 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी: आनंद विहार, पटेल नगर, गगन विहार, हडसन लेन, करोल बाग, दरियागंज, करोल बाग।

कैटेगरी : ई
रेट : 58,400 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी : जामा मस्जिद, कश्मीरी गेट, मोती नगर, पांडव नगर।

कैटेगरी : एफ
रेट : 47,200 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी : आनंद पर्वत, अर्जुन नगर, जंगपुरा, मधु विहार व अन्य।
कैटेगरी : जी
रेट : 38,500 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी : अंबेडकर नगर, हरि नगर, विवेक विहार, टैगोर गार्डन, विवेक विहार फेज वन।

कैटेगरी : एच
रेट : 19,500 प्रति स्क्वायर मीटर
कॉलोनी : सुल्तानपुर माजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed