फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pressing one on mobile pad, your compalin will register automaticaly

'वन' दबाते ही दर्ज हो जाएगी बिजली कटौती की शिकायत

Sat, 10 May 2014 03:33 PM IST
Updated Sat, 10 May 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
pressing one on mobile pad, your compalin will register automaticaly

दिल्ली में पावर कट की शिकायत दर्ज कराने के लिए अब आपको कॉल सेंटर का नंबर मिलाकर लंबा इंतजार नहीं करना होगा। साथ ही नंबर व्यस्त होने की शिकायत भी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन


बिजली कंपनी बीएसईएस ने अपनी दोनों कंपनियों-बीआरपीएल व बीवाईपीएल की बिजली कटौती से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के लिए इंट्रेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) की शुरुआत की है।

विज्ञापन

34 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका फायदा

pressing one on mobile pad, your compalin will register automaticaly

इसमें कॉल सेंटर पर नंबर मिलाने के बाद की-पैड का नंबर 1 दबाते ही शिकायत स्वत: दर्ज हो जाएगी। बिजली कंपनी ने पावर कट से संबंधित शिकायत वाली फोन लाइनों को कॉल सेंटर की अन्य लाइनों से अलग कर इसे सीधे आईवीआरएस पर डाल दिया गया है।

इससे उपभोक्ता को कॉल सेंटर कर्मी से भी बात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका लाभ 34 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा।

लाभ उठाने के लिए इन नंबरों पर करना होगा फोन

pressing one on mobile pad, your compalin will register automaticaly

सेवा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को एक बार अपना डिटेल और मोबाइल नंबर बीएसईएस में रजिस्टर करवाना होगा।  मोबाइल नंबर और डिटेल अपडेट कराने के लिए बीआरपीएल उपभोक्ता 39999707 और बीवाईपीएल उपभोक्ता 39999808 पर संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल से कॉल करते ही आईवीआरएस पर उस उपभोक्ता की सारी डिटेल आ जाएगी। मोबाइल से 1 दबाते ही सर्वर जान लेगा कि किस उपभोक्ता ने पावर कट की शिकायत दर्ज की है और उसका पता व सीए/सीआरएन नंबर क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed