राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा तैयार, वायुसेना हेलीकॉप्टर ने किया ट्रायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया एक्सपोमार्ट में बुधवार को ग्लोबल मीट का उद्घाटन करने ग्रेटर नोएडा आ रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। उनके आगमन की तैयारियों और सुरक्षा की समीक्षा की गई। सड़क और हवाई मार्ग से संबंधित सुरक्षा निरीक्षण किया गया। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कमांडो समेत 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति के आगमन के लिए मार्ट परिसर में तीन हैलीपैड तैयार किए गए हैं। सोमवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने तीनों हैलीपैड पर लैंडिंग ट्रायल हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक्सपोमार्ट में हुई बैठक में एडीजी (सिक्योरिटी) प्रशांत कुमार ने पुलिस अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि एक्सपो मार्ट में जो पंडाल निर्मित किए जा रहे है उनकी सघन चेकिंग कराई जाए। आयोजकों द्वारा जारी पास के नमूनों को अपने पास रखें जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके।
वीवीआईपी अधिकारियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश
कार्यक्रम में विदेशों से आने वाले प्रतिनिधियों, भारत सरकार के मंत्रियों और वीवीआईपी अधिकारियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिए गए। इस दौरान मौजूद आईजी लक्ष्मी सिंह ने यातायात से जुड़े जो अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान यातायात बनाए रखने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी परिस्थिति में राष्ट्रपति को सड़क मार्ग से आना पड़ता है तो इसके लिए दिल्ली पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर इसकी तैयारी की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरण एस एवं पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने आयोजन की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन चंद्रशेखर, वित्त राजेश कुमार यादव, एलए केपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, सम्मेलन के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।