फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President Draupadi Murmu and CM Yogi will visit Greater Noida on October 31 and November one

ग्रेनो: 31 अक्तूबर व एक नवंबर को शहर में रहेंगी राष्ट्रपति और सीएम योगी, कई विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

Sun, 30 Oct 2022 12:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Oct 2022 12:41 PM IST
सार

राष्ट्रपति के कार्यक्रम से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu and CM Yogi will visit Greater Noida on October 31 and November one
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर और एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। इसी के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। वहीं, एक नवंबर को इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले वाटर वीक-2022 में एक्सपो मार्ट के आस-पास अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा जिले में आ रहे वीआईपी की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बैठक कर अधिनस्थों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। इंडिया वाटर वीक में दो हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आगरा व मेरठ जोन से पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा आएंगे। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी कमांडर होंगे। यातायात के दबाव को देखते हुए रूट तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed