{"_id":"6a37effeaaab7cfaf4069eab","slug":"preparations-underway-to-secure-a-loan-from-kfw-bank-for-the-metro-project-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-92168-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मेट्रो परियोजना में केएफडब्ल्यू बैंक से ऋण लेने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मेट्रो परियोजना में केएफडब्ल्यू बैंक से ऋण लेने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बैंक का एक प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह परियोजना की प्रगति और वित्तीय आवश्यकताओं का आकलन करेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) मेट्रो परियोजना को गति देने के लिए जर्मनी के केएफडब्ल्यू बैंक से ऋण लेने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। बैंक का एक प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह गुरुग्राम पहुंचकर परियोजना की प्रगति और वित्तीय आवश्यकताओं का आकलन करेगा।
भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) ने परियोजना के लिए किसी एक वित्तीय संस्था पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय दो स्रोतों से ऋण लेने का सुझाव दिया है। मेट्रो परियोजना को विश्व बैंक से वित्तीय सहायता मिल रही है। वहीं, सिग्नलिंग सिस्टम, कोच खरीद और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए केएफडब्ल्यू बैंक से ऋण लेने पर भी विचार किया जा रहा है। इसे लेकर जीएमआरएल और बैंक के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत जारी है। जीएमआरएल अधिकारियों के अनुसार केएफडब्ल्यू बैंक का प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह गुरुग्राम आएगा और दो से तीन दिन तक परियोजना का अध्ययन करेगा। इस दौरान टीम निर्माणाधीन कार्यों, परियोजना की प्रगति और भविष्य की जरूरतों की समीक्षा करेगी।
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाना है। हालांकि इस हिस्से के सिविल कार्यों का टेंडर अभी जारी नहीं किया गया है। जीएमआरएल दूसरे चरण के टेंडर से पहले वित्तीय संसाधनों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहा है।