फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations underway to build hostels for 20,594 students at DU

Delhi NCR News: डीयू में 20,594 छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
5,157 करोड़ की योजना कार्यकारी परिषद की बैठक में मंजूरी के लिए होगी पेश
विज्ञापन

ढाका से द्वारका तक बढ़ेंगी आवासीय सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 20, 594 छात्रों को हॉस्टल उपलब्ध कराने के लिए 5, 157 करोड़ की प्रस्तावित योजना तैयार की है। इसे मंजूरी के लिए मंगलवार को डीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में रखा जाएगा। इस पर मंजूरी से ढाका से द्वारका तक छात्रों के लिए आवास की सुविधा बढ़ेगी।
डीयू के प्रतिष्ठित जुबली हॉल का भी पुनर्विकास करने की तैयारी की जा रही है। डीयू ने इस प्रस्तावित योजना के लिए 20, 594 छात्रों को आवासी सुविधा देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

ढाका से द्वारका तक बनेंगे नए हॉस्टल
डीयू की कार्यकारी परिषद के एजेंडे के अनुसार ढाका परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए नए हॉस्टल बनाने की योजना है। इसके अलावा महिला हॉस्टल और दूसरे आवासीय भवन भी बनाए जाने का प्रस्ताव है। नजफगढ़ स्थित वीर सावरकर कॉलेज और द्वारका वेस्ट कैंपस में 1,036-1,036 विद्यार्थियों की क्षमता वाले हॉस्टल प्रस्तावित हैं। सूरजमल विहार स्थित ईस्ट कैंपस में 2,340 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था विकसित करने की योजना है। विश्वविद्यालय के मास्टर प्लान 2047 के तहत 31 और 32 मंजिल तक के हॉस्टल बनाने की योजना है। इन हॉस्टलों में तीन विद्यार्थियों के रहने वाले कमरे, बालकनी, कमरे से जुड़े शौचालय, पढ़ने के लिए अलग जगह, डाइनिंग हॉल, जिम, वाई-फाई और लिफ्ट जैसी सुविधाएं देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबली हॉल और पुराने हॉस्टलों का होगा विकास
डीयू के प्रतिष्ठित जुबली हॉल और पीजी पुरुष हॉस्टल को दोबारा विकसित करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसके साथ ही विदेशी विद्यार्थियों के लिए अलग हॉस्टल बनाने की योजना है। इनके लिए योजना तैयार करने में छह महीने और निर्माण कार्य पूरा करने में 24 महीने लग सकते हैं। इस तरह कुल 30 महीने की समय सीमा रखी गई है। यदि इस योजना को मंजूरी मिलती है और यह तय समय में पूरी हो जाती है तो हॉस्टल की कमी दूर करने और विद्यार्थियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed