Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations underway for criminal contempt proceedings against CJP Legal Head Ratna Singh

Delhi NCR News: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पोस्ट में न्यायिक अधिकारी पर लगाए थे बाहरी दबाव में काम करने के आरोप, दिल्ली सरकार के वकील ने दी सहमति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर जज के खिलाफ टिप्पणी करना कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की नेता रत्ना सिंह को भारी पड़ सकता है। दिल्ली सरकार के सरकारी वकील ने उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला शुरू करने पर सहमति दे दी है। उनके अनुसार, रत्ना सिंह की पोस्ट से जज की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। हालांकि, अभी यह शुरुआती राय है। इस पर अंतिम फैसला दिल्ली हाईकोर्ट करेगा।


यह मामला साकेत कोर्ट से जुड़ा है। यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव पांडे ने 10 अक्तूबर को रत्ना सिंह की याचिका खारिज कर दी थी। रत्ना ने दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के मामले में राहत मांगी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जज के खिलाफ कुछ पोस्ट की थीं। इन पोस्ट में कहा कि जज किसी मालिक के इशारे पर काम कर रहे हैं। एक पोस्ट में जज पर मालिक की सेवा करने का आरोप लगाया था। दूसरी पोस्ट में कहा गया था कि दिल्ली पुलिस और जज दोनों मालिक के आदेश पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article