फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations to tackle heatwave intensified, cold water will be provided in buses

Delhi NCR News: हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज, बसों में मिलेगा ठंडा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
दोपहर 1 से 4 बजे तक श्रमिकों की छुट्टी, स्कूलों में बच्चों को ओआरएस अनिवार्य
विज्ञापन

अस्पताल, फायर, बिजली और जल विभाग को अलर्ट किया, बस स्टॉप पर पानी-ओआरएस बांटेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने हीटवेव से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। अब सभी डीटीसी बसों में कोल्ड बॉक्स के जरिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान पानी मिल सके। बस स्टॉप और शेल्टरों के पास पानी और ओआरएस के काउंटर लगाए जाएंगे, जहां मुफ्त में सुविधा उपलब्ध होगी।



मजदूरों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। श्रम विभाग के जरिए नियोक्ताओं को निर्देश दिए कि दोपहर 1 से 4 बजे के बीच श्रमिकों को आराम दिया जाए और इस समय उन्हें धूप में काम न कराया जाए। उनके लिए पानी, छांव और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


स्कूलों में ओआरएस अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि हीटवेव एक्शन प्लान को सख्ती से लागू किया जा रहा है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। स्कूलों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों को छुट्टी से पहले ओआरएस पिलाकर ही घर भेजा जाएगा, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। स्कूलों में पानी, पंखे और गर्मी से बचाव के अन्य इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह तैयार रखा गया है। अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं फायर, बिजली और जल विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और पानी-बिजली की सप्लाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed