{"_id":"69305f508a38d6b7cb0c2c4e","slug":"preparations-in-full-swing-in-chandni-chowk-and-red-fort-area-ahead-of-unesco-session-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-114877-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यूनेस्को सत्र से पहले चांदनी चौक और लाल किला क्षेत्र में जोर-शोर से तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यूनेस्को सत्र से पहले चांदनी चौक और लाल किला क्षेत्र में जोर-शोर से तैयारियां
विज्ञापन
सफाई, सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने पर तेज अभियान, विश्वस्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर
लाल किले में आठ से 13 दिसंबर तक होगा यूनेस्को का 20वां अंतरराष्ट्रीय सत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस से पहले चांदनी चौक और लाल किला इलाके में खास तैयारियां चल रही हैं। सफाई, सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि दुनिया भर से आने वाले मेहमानों के सामने दिल्ली की खूबसूरत पहचान पेश की जा सके।
लाल किले में आठ से 13 दिसंबर 2025 तक ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को की अंतरसरकारी समिति का 20वां सत्र’ आयोजित होगा। इसमें 180 देशों के करीब एक हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। सरकार चाहती है कि मेहमानों को लाल किले के साथ-साथ चांदनी चौक की गलियों में स्वच्छ, व्यवस्थित और सांस्कृतिक रूप से जीवंत पुरानी दिल्ली दिखाई दे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम और सांस्कृतिक मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर साफ निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तैयारियां विश्वस्तर की हों।
विज्ञापन
सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान तेज
इलाके में सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान तेजी से चल रहा है। चांदनी चौक, नेताजी सुभाष मार्ग और आसपास की सड़कों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। गलियों की नियमित सफाई और कचरा निपटान की व्यवस्था मजबूत की गई है। सार्वजनिक शौचालयों की विशेष निगरानी की जा रही है और खराब सुविधाओं की तुरंत मरम्मत की जा रही है। एक शौचालय को पिंक टॉयलेट में बदला गया है, जिससे महिलाओं को सुविधा होगी।
हटाया जा रहा अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी जारी है। बिना अनुमति चल रहे रिक्शों और अवैध रेहड़ी-पटरी को हटाया जा रहा है, ताकि पैदल यात्रियों व ट्रैफिक को राहत मिल सके। लाल किले की मुख्य सड़क पर धूल नियंत्रण के लिए नियमित स्प्रिंकलर चलाए जा रहे हैं और दो शिफ्टों में कचरा उठाया जा रहा है, जिससे बाजार लगातार साफ दिखे।
स्थानीय व्यापारियों को साथ शामिल किया
सरकार स्थानीय व्यापारियों और स्टेकहोल्डर्स को भी साथ जोड़ रही है। चांदनी चौक के ट्रेड एसोसिएशनों और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठकों में साफ-सफाई, साइनेज, लाइटिंग, स्वच्छ भोजन व्यवस्था और विदेशी मेहमानों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
-- -
दिल्ली की विरासत संवर जाएगी : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रतिनिधि केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि पुरानी दिल्ली की गलियों, खान-पान और विरासत का असल अनुभव भी लें। इसके लिए पुरानी दिल्ली को स्थायी रूप से अधिक सुंदर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि आने वाले वर्षों में भी चांदनी चौक देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहे। यूनेस्को सत्र के बहाने दिल्ली की विरासत संवर जाएगी।