फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations for vote count starts in Delhi

मतगणना: चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर, तैयारियां शुरू

Wed, 07 May 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 May 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations for vote count starts in Delhi

नई दिल्ली की सातों संसदीय सीटों के लिए मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है।

कर्मियों को ईवीएम खोलने से लेकर गणना की सारी जानकारी दी जा रही है। मतगणना के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 16 मई को गिनती राउंड वाइज होगी। एक राउंड तब पूरा होगा जब सभी विधानसभा में पहले ईवीएम की गिनती पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:

ट्रेनिंग में मतगणना कर्मियों को ईवीएम की सील खोलने से लेकर वोटों की गिनती और एसएमएस से अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

पूरी प्रक्रिया पर वेबकास्टिंग के जरिये नजर रखी जाएगी। केंद्रों की पूरी सुरक्षा का जिम्मा पैरा मिलिट्री फोर्स के पास है। सौ मीटर के दायरे में किसी का भी प्रवेश नहीं है।

ईवीएम की सुरक्षा का जिम्मा पैरा मिलिट्री फोर्स के नाम है। यही नहीं आसपास क्या गतिविधि हुई, उसके लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।

संसदीय सीट...............मतगणना केंद्र
चांदनी चौक....................आर्यभट्ट पॉलीटेक्निक, जीटी करनाल रोड
उत्तरी पूर्वी......................इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नंद नगरी
पूर्वी दिल्ली....................कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खेल गांव
नई दिल्ली.....................एनपी बंगाली गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट
उत्तरी पश्चिमी..................डीटीयू शाहबाद, दौलतपुर बवाना रोड
पश्चिमी दिल्ली................इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, द्वारका
दक्षिणी दिल्ली................जीजा बाई इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन, अगस्त क्रांति मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed