फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations for leachate management at Bandhwari landfill following NGT order

Delhi NCR News: एनजीटी के आदेश पर बंधवाड़ी लैंडफिल में लीचेट प्रबंधन की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने एनजीटी के आदेश के बाद एजेंसी को कूड़ा निस्तारण में तेजी लाने का दिया आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बाद नगर निगम बंधवाड़ी लैंडफिल में लीचेट के प्रबंधन की तैयारी कर रहा है। यह कदम बारिश के मौसम से पहले उठाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में होने वाली परेशानियों को रोका जा सके। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने एनजीटी के आदेश के बाद एजेंसी को कूड़ा निस्तारण में तेजी लाने का आदेश दिया है।

बारिश के दौरान बंधवाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में लीचेट की समस्या बढ़ जाती है। यह दूषित तरल पदार्थ पर्यावरण और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। अरावली क्षेत्र भी इस लीचेट के प्रभाव से अछूता नहीं है। नगर निगम ने इस समस्या से निपटने के लिए योजनाएं तैयार करना शुरू कर दिया है। इन योजनाओं का उद्देश्य लीचेट को नियंत्रित करना और उसके फैलाव को रोकना है। इससे भूजल और मिट्टी के प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


लीचेट से पर्यावरण को खतरा
लीचेट कचरे से रिसने वाला एक जहरीला तरल पदार्थ है। इसमें कई हानिकारक रसायन और भारी धातुएं होती हैं। बारिश के पानी के साथ मिलकर यह लीचेट आसपास के जल स्रोतों और मिट्टी को दूषित करता है। इसका सीधा असर अरावली की जैव विविधता और भूजल स्तर पर पड़ता है। नगर निगम की योजनाएं इस खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
बारिश के दौरान लीचेट की समस्या को देखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं। लैंडफिल के सामने दीवार बनाने के साथ ही कुछ स्थानों की सफाई की गई है। साथ ही कूड़ा निस्तारण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। - प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed