{"_id":"68fd021da9b1adf10c081280","slug":"preparations-completed-at-more-than-1300-chhath-ghats-kapil-mishra-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-109751-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"1300 से अधिक छठ घाटों पर तैयारियां पूरी : कपिल मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1300 से अधिक छठ घाटों पर तैयारियां पूरी : कपिल मिश्रा
विज्ञापन
विकास मंत्री ने कई अन्य इलाकों में छठ घाटों का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली में 1300 से अधिक छठ घाटों पर पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार छठ महापर्व भव्य और ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने शनिवार को नरेला सहित विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियों का निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के किनारे 17 प्रमुख घाट बनाए हैं। पूरी दिल्ली में करीब 1300 स्थानों पर छठ पूजा के घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, पानी की आपूर्ति, टेंट व अन्य जरूरी प्रबंध हैं। श्रद्धालु बिना असुविधा के छठी मईया की आराधना करेंगे। उन्होंने तैयारियों में लगाए गए संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समितियों और स्वयंसेवकों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी टीमें दिन रात जुटी हैं, ताकि छठ पर्व पर दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कई साल तक पूर्वांचल समाज को यमुना पर छठ पूजा करने से रोका गया। लेकिन आज गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर कोने में छठ पूजा की तैयारी कराई है। दिल्ली सरकार छठ पर्व को आस्था, एकता और संस्कृति के उत्सव के रूप में देखती है।