{"_id":"6a19b60b67ea9c634e0e6792","slug":"preparations-complete-for-the-closing-ceremony-of-delhi-a-division-league-2025-26-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138593-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली ए-डिवीजन लीग 2025-26 के समापन समारोह की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली ए-डिवीजन लीग 2025-26 के समापन समारोह की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आंबेडकर स्टेडियम में दिल्ली सॉकर एसोसिएशन की प्रतिष्ठित ए-डिवीजन लीग का समापन समारोह आज होगा। फुटबॉल प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें ग्रोइंग स्टार एससी और हॉप्स एफसी की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का किक-ऑफ शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति ने लीग के समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। समारोह में दिल्ली फुटबॉल जगत से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी, कार्यकारी समिति के सदस्य, पूर्व खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों को औपचारिक निमंत्रण भी भेजा गया है। पूरे सत्र के दौरान ए-डिवीजन लीग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लीग ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान किया और कई नए चेहरों ने अपने खेल से प्रभावित किया।