फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations complete for reception of electric vehicles in Noida sixty eight dealers registered

इलेक्ट्रिक वाहनों के स्वागत के लिए नोएडा तैयार, 68 डीलरों ने कराया पंजीकरण

Mon, 02 Sep 2019 06:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete for reception of electric vehicles in Noida sixty eight dealers registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इलेक्ट्रिक वाहनों के स्वागत के लिए जिले में तैयारी जोरों पर हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाना शुरू कर दिया गया है। जिले में 68 लोगों ने ई-वाहन की डीलरशिप के लिए पंजीकरण भी कराया है। ई-वाहन स्वामियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए नोएडा में 100 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे और मार्केट, पार्किंग, होटल आदि के आसपास इनको बनाया जाएगा।

विज्ञापन


जिससे कोई भी अपने काम के लिए जाए, तो वाहन को चार्जिंग स्टेशन पर लगाकर चला जाए व काम पूरा करके लौटे, तो वाहन चार्ज होकर मिल जाएगा।भविष्य में चार्जिंग की सुविधा घर-घर देने के लिए भी योजना बनाई जा रही है, लेकिन जब घर में चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा तो उसके लिए निगम से कनेक्शन भी व्यवसायिक ही लेना होगा।
विज्ञापन


जिससे लोग रात में अपने घर पर वाहनों को चार्ज कर सकेंगे और सुबह आफिस या अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
जानकार बताते हैं कि नोएडा व दिल्ली-एनसीआर में आने वाली ई-कार शुरूआत में 200 से 250 किलोमीटर चलेगी, लेकिन भविष्य में इनको 350 से 400 किलोमीटर दूरी तक चलाने की तकनीक पर काम किया जा रहा है। जिले में ई-वाहन की डीलरशिप के लिए 68 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अधिकतर ई-रिक्शा, ई स्कूटर और ई-बाइक विक्रेता है। दो या तीन डीलर ही चार पहिया बेचने के लिए डीलरशिप ले चुके हैं।
 

मार्च 2020 तक खरीद सकेंगे डीजल की कारें

मार्च 2020 तक खरीद सकेंगे डीजल की कारें

देश में अभी अधिकतर कंपनियां बीएस-4 मानक के अनुरूप वाहन बना रही हैं। मार्च 2020 के बाद इन पर रोक लगाकर बीएस-6 वाहन उतारे जाएंगे। जो कि बीएस-4 के मुकाबले करीब डेढ़ गुना तक महंगे हो जाएंगे। पिछले दिनों बीएस-4 मानक वाले वाहनों की खरीदारी में भारी गिरावट आई है। लेकिन जैसे ही सरकार ने 2020 मार्च तक इनको आगामी 10-15 साल के लिए हरी झंडी दे दी, वैसे ही फिर से वाहन बाजार में थोड़ा दम भर गया है। 

लोगों को इन सवालों को जवाब चाहिए

ई-वाहन खरीदने की सोच रहे लोगों के कुछ सवाल हैं। जो उनको वाहन खरीदने को लेकर पीछे हटा रहे हैं। इनमें सबसे पहला सवाल यह है कि ई-कार का शोरूम कहां है और इसका डेमो कहां देखा जा सकेगा। इसकी कीमत क्या होगी और उम्र कितनी होगी। एक बार चार्ज होकर कितने किलोमीटर तक चलेगी। कहीं कार खिलौने की तरह तो नहीं लगेगी। चार्जिंग कितने समय में होगी और यदि रास्ते में डिस्चार्ज हो गई तो फिर क्या किया जाएगा। इन सभी सवालों का जवाब 6 माह में ही स्पष्ट हो पाएगा, जब बाजार में ई-वाहन आ जाएंगे।

इलेक्ट्रिक वाहन की प्रतिकिलोमीटर खर्च- 50 पैसे से 1 रुपये प्रति किलोमीटर
सीएनजी वाहन का प्रतिकिलोमीटर खर्च- 2 से 3 रुपये प्रति किलोमीटर
पेट्रोल कार का प्रति किलोमीटर का खर्च- 5 से 8 रुपये प्रति किलोमीटर
डीजल कार का प्रति किलोमीटर का खर्च- 3 से 5 रुपये प्रति किलोमीटर


 

नोएडा प्राधिकरण की यह है योजना

नोएडा प्राधिकरण की यह है योजना
प्राधिकरण की ओर से शहर में 100 चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने हैं। प्राधिकरण ने एनर्जी एफिसियेंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ एमओयू साइन किया है। जो पूरे शहर में चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। यही कंपनी दिल्ली में भी चार्जिंग स्टेशन बना रही है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में भी कई चार्जिंग स्टेशन बनाया जा चुका है, जो एनटीपीसी सोसायटी के पास है।

एक साल में 250 से अधिक शोरूम बंद

परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित एनसीआर में 250 से 350 वाहन शोरूम बंद हुए हैं। गौतमबुद्घनगर में 10 से 15 ऐसे शोरूम बंद हुए हैं जो काफी लंबे समय से चल रहे थे।

नोएडा की एक कंपनी की ई-कार चलाने वाले अमित कुमार ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों को लाने-छोड़ने का काम करता हूं। दिन में इलेक्ट्रिक कार 100 किलोमीटर चलती है और रात में जाम न होने के कारण 120 किलोमीटर चल जाती है। कार को चार्ज करने के लिए कंपनी में ही सिस्टम लगा रखा है। 

एक निजी कंपनी में ई-कार चालक विनोद कुमार ने बताया कि कार कंपनी में चार्ज की जाती है और 100-120 किलोमीटर चलने के लिए 4 से 5 घंटे चार्ज होना जरूरी है। यदि कहीं पर बैटरी डाउन हो जाती है तो कार को टो करके लाया जाता है।

 गौतमबुद्धनगर प्रशासन के एआरटीओ एके पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग में ई-वाहनों के लिए डीलरशिप का पंजीकरण कराने के लिए लगातार लोग संपर्क कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस साल इनकी संख्या में इजाफा हो जाएगा। चूंकि आगे आने वाला बाजार ई-वाहनों का ही है। फिलहाल 68 डीलरों ने पंजीकरण कराकर ट्रैडमार्क लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed