फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparations begin for the operation of the aircraft after the lockdown

तीन मई के बाद आईजीआई हवाई अड्डे पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Sat, 25 Apr 2020 12:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2020 12:25 PM IST
सार

  • यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा
  • भीड़ से बचने के लिए यात्रियों को दी जा सकती है घर पर चेक-इन करने की सुविधा 
  • चेक इन काउंटर क्षेत्र में बैठने के लिए अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था हाेगी
  • राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही विमानों का परिचालन शुरू होगा
  • हर घंटे टर्मिनल पर चलेगा कीटाणुनाशक ड्राइव

विज्ञापन
Preparations begin for the operation of the aircraft after the lockdown
Delhi Airport

विस्तार

लॉकडाउन के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और विमानों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी तरह रेलवे ने भी एक मास्टर प्लान बना लिया है। हालांकि सरकार के निर्देश के बाद ही विमान उड़ान भर सकेंगे। 

विज्ञापन


यातायात व्यवस्था शुरू होने के बाद भी कई तरह के निर्देश होंगे जिनका यात्रियों को पालन करना होगा। सबसे बड़ी बात ये कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल लॉकडाउन के बाद भी जारी रहेगा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के सीईओ विदेह जयपुरिया ने बताया कि पोस्ट लॉकडाउन के लिए दिल्ली एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


भीड़ से बचने के लिए यात्रियों को घर पर चेक-इन करने की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली से बाहर जाने वाले यात्रियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही विमानों का परिचालन शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घंटे टर्मिनल पर चलेगा कीटाणुनाशक ड्राइव
उन्होंने बताया कि चेक-इन हॉल, सुरक्षा जांच क्षेत्र, बोर्डिंग गेट पर अतिरिक्त कतार प्रबंधक तैनात किए जाएंगे। लाइन में लगे लोगों की एक दूरी तय की जाएगी। यात्रियों को बिना मास्क पहने प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मार्कर से हर यात्री के खड़े होने बैठने के लिए दिशा-निर्देश दिया जाएगा। 

अतिरिक्त कुर्सी लगाकर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। एयरपोर्ट टर्मिनल के 6.08 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र की सफाई के साथ हर घंटे के बाद लगातार कीटाणुनाशक ड्राइव चलेगा। 500 लोगों की एक टीम इसके लिए तैनात रहेगी। डेस्क, कुर्सी, लिफ्ट, रेलिंग, ट्रॉली, हैंडल, ट्रे-बैगेज बेल्ट सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। 

हर घंटे के बाद वॉशरूम को बंद कर दिया जाएगा और सभी टर्मिनल में ऑटो डिस्पेंसिंग सैनिटाइजर लगाया जाएगा। भीड़ से बचने के लिए यात्रियों को घर पर चेक-इन करने की सुविधा दी जाएगी। सामान को साफ  करने के लिए यूवी मशीन लगाए जाएंगे। स्क्रीनिंग की भी बेहतर सुविधा होगी।


फूड कोर्ट में भी होगा सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन
डायल ने कहा कि वह 25 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से लगातार सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयपुरिया ने कहा कि यात्रियों के स्वास्थ्य की रक्षा में डायल कोई कसर नहीं छोड़ेगी। डायल ने कहा कि वह फूड कोर्ट में भी इस तरह का माहौल बनाएगी कि लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो सके। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed