{"_id":"65e33ae40598dbe39002508c","slug":"preparation-to-resume-construction-work-of-three-parking-lots-in-south-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-41344-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली में तीन पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दक्षिण दिल्ली में तीन पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
- न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी, जंगपुरा और कालकाजी में 2010 में शुरू हुआ था कार्य
- एमसीडी और ठेकेदार के बीच विवाद के कारण रुक गया था, सुलझाने की तैयारी
आदित्य पाण्डेय
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली में तीन पार्किंग स्थलों के निर्माण का काम फिर से शुरू करने की दिल्ली नगर निगम तैयारी कर रहा है। करीब 14 साल पहले न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी, जंगपुरा और कालकाजी में भूमिगत बहुमंजिला कार पार्किंग बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन ये अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ये तीनों कार पार्किंग बनकर तैयार होती तो आज करीब 1318 कारों के लिए एक सुरक्षित पार्किंग की सुविधा दिल्ली के तीन रिहायशी इलाकों में उपलब्ध होती।
तीनों पार्किंग निर्माण के लिए निगम ने एक ही कंपनी को ठेका दिया था। निगम की मानें तो ठेकेदार की लापरवाही के कारण जितने क्षेत्रफल में पार्किंग का निर्माण होना था, उससे ज्यादा क्षेत्र का इस्तेमाल किया गया, जिससे इसका निर्माण क्षेत्र करीब 21 फीसदी बढ़ गया। ऐसा होने के कारण इंजीनियरिंग के अलावा, बिजली उपकरण समेत बाकी खर्चे बढ़ गए। ठेकेदार ने बढ़े क्षेत्र के लिए निगम से तय निर्माण राशि के अतिरिक्त राशि की मांग की, जिसके कारण निगम और ठेकेदार के बीच विवाद शुरू हो गया। ठेकेदार और एमसीडी के बीच विवाद का नतीजा है, कि करोड़ो खर्च होने के बावजूद तीन महत्वपूर्ण पार्किंग परियोजनाएं अधर में लटक गईं। निगम ने सदन की बीती मीटिंग में अपनी इस पुरानी पार्किंग निर्माण परियोजना को दोबारा शुरू करने को लेकर एजेंडा पास किया है। इसमें परियोजना के खर्चे को अनुमति देने पर सहमति बनी है। फिलहाल इसपर आखिरी निर्णय निगम आयुक्त को करना होगा।
-- --
स्टैंडिंग कमेटी ने 2009 में लिया निर्णय
निगम की स्टैंडिंग कमेटी ने 2009 में तीनों स्थलों पर पार्किंग के निर्माण का निर्णय लिया। 2010 में इस परियोजना के लिए ठेका देने की प्रक्रिया पूरी हुई और इसी साल तीनों पार्किंग के निर्माण का काम भी शुरू किया गया, लेकिन एमसीडी और पार्किंग निर्माण कराने वाले ठेकेदार के बीच विवाद हो जाने के कारण काम रुक गया।
विज्ञापन
-- --
15 महीने में बनकर तैयार होना था पार्किंग
तीनों जगहों पर पार्किंग को 15 महीने के भीतर बनाकर तैयार करना था। निगम के मुताबिक निर्माण कंपनी ने शुरुआत से निर्माण का काम धीमी गति से किया। ठेकेदार की ओर से एमसीडी से 8 महीने का अतिरिक्त समय मांगा गया, लेकिन काम नहीं पूरा हुआ और लगातार चार साल तक धीमी गति से चलता रहा। निर्माण कंपनी की इस लापरवाही के बाद निगम ने सख्ती दिखाई और 2016 में कंपनी के खिलाफ पहली बार नोटिस जारी किया गया। इस मामले में निर्माण कंपनी और एमसीडी कोर्ट भी जा चुके हैं।
-- --
न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी
तय ग्राउंड कवरेज - 5125.75 वर्ग मीटर-- -- - बढ़ा ग्राउंड कवरेज - 6314.72 वर्ग मीटर
तय निर्माण क्षेत्र - 14951.57 वर्ग मीटर-- -- बढ़ा निर्माण क्षेत्र-18978.66 वर्ग मीटर
गाड़ियों की पार्किंग- 502-- -- -- -- -- -- -- -- -- बढ़कर-604
-- -- -- -- --
जंगपुरा
तय ग्राउंड कवरेज - 2736.6 वर्ग मीटर-- -- -- -बढ़ा ग्राउंड कवरेज - 3463.31 वर्ग मीटर
तय निर्माण क्षेत्र - 8885.59 वर्ग मीटर-- -- -- -- बढ़ा निर्माण क्षेत्र - 10479.33 वर्ग मीटर
गाड़ियों की पार्किंग- 308-- -- -- -- -- -- -- -- -बढ़कर - 308
-- -- -- -- --
कालकाजी
तय ग्राउंड कवरेज - 3907.24 वर्ग मीटर-- -- -- -बढ़ा ग्राउंड कवरेज - 4631.76 वर्ग मीटर
तय निर्माण क्षेत्र - 11923.56 वर्ग मीटर-- -- -- -- बढ़ा निर्माण क्षेत्र-13839.01 वर्ग मीटर
गाड़ियों की पार्किंग- 376-- -- -- -- -- -- -- -- -- बढ़कर-406
विज्ञापन
- एमसीडी और ठेकेदार के बीच विवाद के कारण रुक गया था, सुलझाने की तैयारी
आदित्य पाण्डेय
नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली में तीन पार्किंग स्थलों के निर्माण का काम फिर से शुरू करने की दिल्ली नगर निगम तैयारी कर रहा है। करीब 14 साल पहले न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी, जंगपुरा और कालकाजी में भूमिगत बहुमंजिला कार पार्किंग बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन ये अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ये तीनों कार पार्किंग बनकर तैयार होती तो आज करीब 1318 कारों के लिए एक सुरक्षित पार्किंग की सुविधा दिल्ली के तीन रिहायशी इलाकों में उपलब्ध होती।
तीनों पार्किंग निर्माण के लिए निगम ने एक ही कंपनी को ठेका दिया था। निगम की मानें तो ठेकेदार की लापरवाही के कारण जितने क्षेत्रफल में पार्किंग का निर्माण होना था, उससे ज्यादा क्षेत्र का इस्तेमाल किया गया, जिससे इसका निर्माण क्षेत्र करीब 21 फीसदी बढ़ गया। ऐसा होने के कारण इंजीनियरिंग के अलावा, बिजली उपकरण समेत बाकी खर्चे बढ़ गए। ठेकेदार ने बढ़े क्षेत्र के लिए निगम से तय निर्माण राशि के अतिरिक्त राशि की मांग की, जिसके कारण निगम और ठेकेदार के बीच विवाद शुरू हो गया। ठेकेदार और एमसीडी के बीच विवाद का नतीजा है, कि करोड़ो खर्च होने के बावजूद तीन महत्वपूर्ण पार्किंग परियोजनाएं अधर में लटक गईं। निगम ने सदन की बीती मीटिंग में अपनी इस पुरानी पार्किंग निर्माण परियोजना को दोबारा शुरू करने को लेकर एजेंडा पास किया है। इसमें परियोजना के खर्चे को अनुमति देने पर सहमति बनी है। फिलहाल इसपर आखिरी निर्णय निगम आयुक्त को करना होगा।
विज्ञापन
स्टैंडिंग कमेटी ने 2009 में लिया निर्णय
निगम की स्टैंडिंग कमेटी ने 2009 में तीनों स्थलों पर पार्किंग के निर्माण का निर्णय लिया। 2010 में इस परियोजना के लिए ठेका देने की प्रक्रिया पूरी हुई और इसी साल तीनों पार्किंग के निर्माण का काम भी शुरू किया गया, लेकिन एमसीडी और पार्किंग निर्माण कराने वाले ठेकेदार के बीच विवाद हो जाने के कारण काम रुक गया।
विज्ञापन
15 महीने में बनकर तैयार होना था पार्किंग
तीनों जगहों पर पार्किंग को 15 महीने के भीतर बनाकर तैयार करना था। निगम के मुताबिक निर्माण कंपनी ने शुरुआत से निर्माण का काम धीमी गति से किया। ठेकेदार की ओर से एमसीडी से 8 महीने का अतिरिक्त समय मांगा गया, लेकिन काम नहीं पूरा हुआ और लगातार चार साल तक धीमी गति से चलता रहा। निर्माण कंपनी की इस लापरवाही के बाद निगम ने सख्ती दिखाई और 2016 में कंपनी के खिलाफ पहली बार नोटिस जारी किया गया। इस मामले में निर्माण कंपनी और एमसीडी कोर्ट भी जा चुके हैं।
न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी
तय ग्राउंड कवरेज - 5125.75 वर्ग मीटर
तय निर्माण क्षेत्र - 14951.57 वर्ग मीटर
गाड़ियों की पार्किंग- 502
जंगपुरा
तय ग्राउंड कवरेज - 2736.6 वर्ग मीटर
तय निर्माण क्षेत्र - 8885.59 वर्ग मीटर
गाड़ियों की पार्किंग- 308
कालकाजी
तय ग्राउंड कवरेज - 3907.24 वर्ग मीटर
तय निर्माण क्षेत्र - 11923.56 वर्ग मीटर
गाड़ियों की पार्किंग- 376