{"_id":"663241a7c53f324c6e0bfe36","slug":"preparation-to-open-automated-puzzle-car-parking-in-punjabi-bagh-by-july-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-47163-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जुलाई तक पंजाबी बाग में ऑटोमेटेड\nपजल कार पार्किंग खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जुलाई तक पंजाबी बाग में ऑटोमेटेड पजल कार पार्किंग खोलने की तैयारी
विज्ञापन
करीब 5150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाई जा रही
225 : कारें यहां खड़ी होंगी
14.5 : मीटर होगी ऊंचाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली के पंजाबी बाग में ऑटोमेटेड पजल कार पार्किंग जुलाई तक खोलने की तैयारी है। करीब 5150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाई जा रही इस पार्किंग में 225 कारें खड़ी करने की जगह होगी। यह पार्किंग 14.5 मीटर ऊंचाई वाली होगी, जोकि भूतल के अलावा पांच मंजिला बनाई जा रही। वेस्ट टू आर्ट की तर्ज पर बने भारत दर्शन पार्क के नजदीक बन रही इस पार्किंग के खुलने से लोगों को राहत मिलेगी। भारत दर्शन पार्क में रोज करीब तीन हजार से ज्यादा दर्शक आते हैं। शनिवार और रविवार को यहां भीड़ बढ़कर 10 हजार तक पहुंच जाती है। भारी संख्या में दर्शक इसे देखने के लिए अपनी कार से भी पहुंचते हैं, जिनके लिए अभी यहां पर व्यवस्थित तरीके से कार पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसके अलावा पंजाबी बाग क्लब भी सामने ही है। यहां आने वाले लोगों की कारें भी सड़कों पर खड़ी होने करने मजबूरी है।
एमसीडी की ओर से बनाई जा रही इस पांच मंजिला ऑटोमेटेड पजल कार पार्किंग को जुलाई तक खोलने की तैयारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक एलजी ने इसका शिलान्यास किया था, वह इसके निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं। निर्माण का काम भी तेज गति से चल रहा है।
-- --
क्लब रोड पर बनेगी एक और बहुमंजिला कार पार्किंग
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मादीपुर के नजदीक क्लब रोड पर एक अन्य बहुमंजिला कार पार्किंग बनाने की योजना है। लोकसभा चुनाव बाद इसके निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। करीब 2300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में यहां एक शटल पार्किंग बनाई जाएगी। यहां पर करीब 275 कारें खड़ी करने की जगह रहेगी। एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक जून महीने के आखिर तक इसका टेंडर जारी हो जाएगा। इसके बाद निर्माण का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। भूमिगत, भूतल के अलावा ये आठ मंजिला कार पार्किंग बनेगी। इसे करीब दो साल में बनाकर तैयार करना है। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की मानें तो जुलाई 2026 तक इसे बनाकर तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके बन जाने के बाद पंजाबी बाग वेस्ट से लेकर मादीपुर तक कार पार्किंग की समस्या कुछ हद तक सुलझ जाएगी।