फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation of sero survey-4 in Delhi from October 15

15 अक्तूबर से दिल्ली में सीरो सर्वे-4 की तैयारी, राजधानी के सभी 11 जिलों में होगा

Thu, 08 Oct 2020 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Oct 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
Preparation of sero survey-4 in Delhi from October 15
demo pic... - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के प्रसार का पता लगाने के लिए दिल्ली में एक बार फिर सीरो सर्वे की तैयारी शुरू हो चुकी है। आगामी 15 अक्तूबर से दिल्ली के सभी 11 जिलों में सर्वे शुरू हो जाएगा। संक्रमण की स्थिति का आकलन और महामारी से निपटने की रणनीति के लिए पिछला सर्वे एक से सात सितंबर के बीच हुआ था। 

विज्ञापन


दिल्ली में अब तक तीन सीरो सर्वे किए जा चुके हैं। यह चौथा सर्वे किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने हर महीने में एक सर्वे कराने का फैसला लिया था। पहले सर्वे में करीब 23 फीसदी लोगों में
विज्ञापन

एंटीबॉडी मिली थी। दूसरे में 29 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली थी। इनमें से अधिकतर लोग ठीक भी हो गए। ये लोग बिना या हल्के असर वाले संक्रमण की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी सर्वे के दौरान लिए गए सैंपल की जांच मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में होगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में
कोविड-19 से 39 और मरीजों की मौत हो जाने से मंगलवार को कुल मृतक संख्या बढ़ कर 5,581 हो गई। 

क्या होता है सीरो सर्वे 
सीरो-सर्वे संक्रामक बीमारियों के संक्रमण की निगरानी करने के लिए कराए जाते हैं। इसे एंटीबॉडी सर्वे भी कहते हैं। इसके तहत रक्त के नमूने लिए जाते हैं। इसके तहत किसी भी संक्रामक बीमारी के खिलाफ

शरीर में पैदा हुए एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है। कोरोना वायरस या सार्स-कोवी-2 जैसे वायरस से संक्रमित मामलों में ठीक होने वाले मरीजों में एंटीबॉडी बन जाती है, जो वायरस के खिलाफ शरीर को
प्रतिरोधक क्षमता देती है।

दिल्ली में अब तक के सीरो सर्वे की स्थिति 
सर्वे          कब से कब तक               परिणाम (फीसदी में)
पहला      27 जून से 10 जुलाई         23.5
दूसरा      1 से 07 अगस्त               29.1
तीसरा     1 से 07 सितंबर              25.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed