{"_id":"5d1419aa8ebc3e3cbf2e8054","slug":"preparation-of-a-mohalla-clinic-on-a-population-of-one-and-half-thousand-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार की आबादी पर मोहल्ला क्लीनिक देने की तैयारी, किराए पर जमीन के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार की आबादी पर मोहल्ला क्लीनिक देने की तैयारी, किराए पर जमीन के लिए मांगे आवेदन
Thu, 27 Jun 2019 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में करीब डेढ़ हजार की आबादी पर एक मोहल्ला क्लीनिक देने की तैयारी है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक खोलने के लिए किराए पर जमीन के लिए आवेदन भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार करीब 1 हजार से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने का लक्ष्य है, लेकिन जमीन के अभाव में यह प्रस्ताव अधर में लटका है। इसके लिए दिल्ली की जनता सरकार का सहयोग कर सकती है। मोहल्ला क्लीनिक खुलने के बाद भूस्वामी को सरकार किराया भी देगी।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार करीब 100 से 150 वर्गमीटर के प्लॉट पर क्लीनिक बनाया जाएगा। जमीन किराए पर देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त है। आवेदन के साथ भूस्वामी को क्लीनिक के अलावा होर्डिंग इत्यादि लगाने की मंजूरी भी अलग से देनी होगी।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार वर्तमान में दिल्ली में करीब 189 मोहल्ला क्लीनिक संचालित हैं। दरअसल दिल्ली सरकार की ओर से मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने के बाद जनस्वास्थ्य के लिए हुई इस पहल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना हुई थी। हालांकि सरकार पिछले दो बजट में इन क्लीनिकों की संख्या को 1 हजार करने का दावा कर चुकी है लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया है।
अधिकारियों की मानें तो दिल्ली में जमीन का अभाव होने के कारण क्लीनिक प्रत्येक 1 से डेढ़ हजार की आबादी के बीच खोले जाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा।
इसीलिए विभाग ने लोगों से जमीन किराए पर देने और दिल्ली में प्रत्येक नागरिक को उसके घर के करीब 1 किलोमीटर दायरे में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को पूरा करने में मदद की अपील की है ताकि जरूरत पड़ने पर वह महज 10 से 15 मिनट में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सके।