फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation of 15-year-old vehicle removal from govt dept

सरकारी विभागों से 15 साल पुराने वाहन हटाने की तैयारी

Thu, 19 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Mar 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Preparation of 15-year-old vehicle removal from govt dept

दिल्ली की सड़कों से 15 साल पुराने वाहनों को हटाने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती दिखाने के बाद सरकार सक्रिय हो गई है। दिल्ली सरकार ने सभी विभागों से ऐसे सरकारी वाहनों की जानकारी मांगी है जो 15 साल पुराने हैं। इसमें डीटीसी बसें भी शामिल हैं। बताते चले कि बीते दिनों एनजीटी ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को हटाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करके मौजूद ऐसे वाहनों की डिटेल मांगी है। हालांकि यह हटेगी या नहीं इस पर फैसला नहीं लिया गया है। मगर माना जा रहा है कि सरकार 15 साल पुराने वाहनों को हटाने को लेकर कार्रवाई पहले अपने ही विभागों के पुराने वाहनों से शुरू कर सकती है। एनजीटी के आदेश के बाद दिल्ली परिवहन विभाग ने राजधानी में 15 साल पुराने वाहनों को आगे फिटनेस प्रमाण पत्र देने पर रोक तो लगा दी।
विज्ञापन


लेकिन समय पूरा कर चुके वाहनों को हटाने में अब तक नाकाम रही है। उधर केंद्र सरकार भी फिलहाल इसे लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है। जबकि एनजीटी का आदेश कहता है इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली में फिलहाल ऐसे 28 लाख से ज्यादा चार पहिया व दुपहिया वाहन मौजूद हैं जो कि 15 साल पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed