फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation for valentine day in gurgaon

वेलेंटाइन वीक के लिए साइबर सिटी में हलचल

Thu, 05 Feb 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 05 Feb 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
Preparation for valentine day in gurgaon

मोहब्बत में जब किसी को दिल की बात कहने के लिए शब्द नहीं मिलते। वह तोहफे के जरिए ही अपने दिल की बात कह देना चाहता है। दिल की बात को साथी तक पहुंचाने के लिए बाजार में दुकानों पर भी खूबसूरत तोहफे आ गये हैं।

विज्ञापन


साइबर सिटी की एमजी रोड की आर्चीज गैलरी से लेकर सदर बाजार की गिफ्ट दुकानें तक गिफ्ट से सज चुकी हैं। वेलेंटाइन वीक में साथी का खुश करने के लिए हर कीमत में गिफ्ट मौजूद है।
विज्ञापन

    
रोज डे से शुरुआत होने वाले वेलेंटाइन वीक दुकानदारों की प्राथमिकता में है। इसके लिए आर्टिफिशियल गुलाब और गोल गुलाब की भरमार है। जो 70 रुपये से लेकर 300 रुपये तक विभिन्न आकार में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा  मेटेलिक हार्ट, मेटेलिक मग, म्यूजिकल हार्ट, म्यूजिकल साफ्ट ट्वायज, लव बर्ड, वेलेंटाइन स्पेशल कैंडल होल्डर, वेलेंटाइन डे स्पेशल की, चैन, ज्वैलरी, ज्वैलरी बॉक्स, हार्ट शेप फोटो फ्रेम, म्यूजिकल बॉल विद साफ्ट ट्वायज, कपल इन वॉटर बॉल, वेलेंटाइन डे स्पेशल परफ्यूम, हार्ट शेप चॉकलेट जैसे कई आइटम मौजूद हैं।
    
वेलेंटाइन डे पर सामान की खरीदारी तो चल ही रही है। इसके साथ ही युवा इस पल को अधिक खुशनुमा बनाने के लिए स्पेशल केक भी तैयार करा रहे हैं। शहर की बेकरी की दुकानों पर इन दिनों खास वेलेंटाइन डे के लिए युवा केक तैयार करा रहे हैं।
सदर बाजार स्थित केक बेयरी के संचालक मनीष बताते है कि ऑर्डर पर वेलेंटाइन डे केक तैयार किया जा रहा है। अभी ज्यादा ऑर्डर नहीं आए है, लेकिन 14 फरवरी तक आने लगेंगे।

वेलेंटाइन डे पर बढ़ रहा है कारोबार
अर्चीज गैलरी और गिफ्ट शॉप संचालकों की मानें तो वेलेंटाइन डे पर महंगाई का कोई असर नहीं दिखता है। हर साल साइबर सिटी में करीब 25 फीसदी की दर से वेलेंटाइन डे पर कारोबार में इजाफा हो रहा है।

एमजी रोड स्थित अर्चीज गैलरी के संचालक मनीष यादव कहते हैं सबसे ज्यादा फूल, आभूषण, चॉकलेट, खिलौन, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है।


हर दिन के हिसाब से युवा गिफ्ट खरीदते हैं। गिफ्ट कॉर्नर के मालिक संजय आहूजा कहते हैं गुड़गांव में एमएनसी, बीपीओ और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले युवा खर्च करने से परहेज नहीं करते हैं।

पांच हजार से लेकर अधिक गिफ्टों पर खर्च करते हैं। जबकि कॉलेज गोइंग यूथ की अधिकतम बजट चार-पांच हजार के बीच होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed